Landslides In Ramban: दुल्हन को लाऊंगा?, रामबन में भूस्खलन के बीच दूल्हा शादी समारोह के लिए मीलों चला पैदल, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 21, 2025 10:03 IST2025-04-21T10:03:01+5:302025-04-21T10:03:55+5:30
Landslides In Ramban: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण उसे अपने खास दिन पर मीलों पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

photo-ani
रामबनः जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार तड़के भारी बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर आई बाढ़ और भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में मकान, दुकानें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दूल्हे मशकूर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के परिणामस्वरूप एक दूल्हा बारात के साथ समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा करता हुआ देखा गया। भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण उसे अपने खास दिन पर मीलों पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
#WATCH | Ramban Landslide | A groom, with the wedding procession, travels on foot to reach his wedding as the Jammu-Srinagar National Highway is closed due to landslides. pic.twitter.com/7TrhTKTfH4
— ANI (@ANI) April 21, 2025
#WATCH | Ramban, J&K | "It is my wedding day... This is the situation because of the heavy rainfall yesterday... We have to go on foot... We started travelling at 6 am. We parked our cars behind and now we will walk the rest of the way. We still have around 7-8 km more to walk...… https://t.co/3oEHjkNrmCpic.twitter.com/c4aMwsg7fy— ANI (@ANI) April 21, 2025
आज मेरी शादी का दिन है। हमें पैदल जाना है। कल हुई भारी बारिश के कारण यह स्थिति है। हमने सुबह 6 बजे यात्रा शुरू की। हमने अपनी कारें पीछे पार्क कर दीं और अब हम बाकी रास्ता पैदल चलेंगे। हमें अभी भी लगभग 7-8 किमी और चलना है। समाचार एजेंसी एएनआई को बताया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिसके कारण यातायात रोक दिया गया। इससे सैकड़ों वाहन इस मार्ग पर फंस गए हैं।
#WATCH | Ramban Landslide | J&K: Restoration work is underway on National Highway 44, which is closed for the second consecutive day following yesterday's incessant rains, hailstorm and landslide. pic.twitter.com/cjMzPluxrd
— ANI (@ANI) April 21, 2025
#WATCH | Ramban landslide | People are travelling on foot to reach their destination as vehicular movement is blocked on the National Highway 44 due to landslides pic.twitter.com/xAYNldKNcj— ANI (@ANI) April 21, 2025
यह 250 किलोमीटर लंबा राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि सेरी बागना गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अकीब अहमद (12), उसके भाई मोहम्मद साकिब (10) और उनके पड़ोसी मुनिराम (65) के रूप में की गई है। अचानक आई बाढ़ में सड़कें बह जाने के कारण कई गांव जिला मुख्यालय से कट गए।
#WATCH | Ramban Landslide | The Indian Army has launched an operation to restore connectivity along the National Highway 44. The road clearance and restoration may take up to 48 hours.
— ANI (@ANI) April 21, 2025
Quick Reaction Teams (QRTs) from Banihal, Karachial, Digdaul, Maitra, and Chanderkote were… pic.twitter.com/eqUZ89Sgbj
गांव के निवासी मोहम्मद हाफिज ने बताया, ‘‘मैंने अपनी जिदंगी में ऐसा मौसम कभी नहीं देखा। सुबह करीब साढ़े चार बजे बादल फटने की तेज आवाज से मेरी नींद खुली और कुछ ही देर में मदद के लिए चीख-पुकार मच गई।’’ इन तीन लोगों की मौत होने के साथ ही जम्मू क्षेत्र में पिछले दो दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
इससे पहले, रियासी जिले के अरनास इलाके में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी और एक अन्य महिला घायल हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि 10 मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गए और शेष को आंशिक क्षति पहुंची।