लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया ने टोल कर्मियों से की अभद्रता, समर्थकों ने पीटा, चलाई गोली, वीडियो में देखें पूरी घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2019 11:14 IST

टोल प्लाजा पर घटित इस घटना के बाद टोल मालिक ने थाना एत्मादपुर में शिकायत की है। इस घटना में चार टोल कर्मी के साथ एक बाउंसर भी घायल है।

Open in App

इटावा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद राम शंकर कठेरिया के सुरक्षाकर्मियों ने आगरा में टोल कर्मियों के साथ मारपीट किया। खास बात यह की घटना के दौरान रामशंकर वहां मौजूद थे। उनके साथ रहे अन्य लोगों ने वहां पर फायरिंग भी किया।

राम शंकर के गुर्गों द्वारा कानून को इस तरह से अपने हाथ में लेने की घटना की शिकायत टोलकर्मियों ने किया है। पीड़ित टोलकर्मियों ने आरोप लगाया कि डंडों से पिटाई के बाद डराने के लिए उन्होंने हवा में फायरिंग भी किया है। सांसद राम शंकर कठेरिया चार गाड़ी और एक बस के काफिला के साथ दिल्ली से इटावा जा रहे थे। टोलकर्मी ने उनकी गाड़ी को छोड़कर अन्य गाडियों का टोल टैक्स मांगा तो उसको काफी पीटा गया। 

टोल कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दिया। इस घटना में 4 टोलकर्मियों के घायल होने की खबर है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया गई। इस दौरान सांसद कठेरिया खुद भी गाड़ी से उतरकर टोलकर्मियों से अभद्रता करते हुए दिख रहे हैं।

टॅग्स :आगराभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

कारोबारयमुना पावन तटः ताज की छाया में संस्कृति का विराट उत्सव

क्राइम अलर्टUP Crime: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो अकाउंटेंट ने HR मैनेजर को मार डाला, सिर काटकर नहर में फेंका

क्राइम अलर्टनारियल काटने वाले चाकू से प्रेमी विनय ने प्रेमिका मिंकी शर्मा पर हमला किया, शरीर टुकड़े कर बोरी में भरा और यमुना नदी में फेंका, शव को अलग पैकेट में रख नहर में डाला

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप