लाइव न्यूज़ :

हौज काजी: तोड़फोड़ के बाद मंदिर में मूर्तियों की स्थापना आज, भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

By स्वाति सिंह | Updated: July 9, 2019 11:27 IST

हौज काजी इलाके में बीते दिनों दो लोगों के बीच पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद भीड़ ने एक मंदिर में तोड़फोड़ की थी ।

Open in App
ठळक मुद्देधार्मिक स्थल की मूर्तियों को तोड़े जाने वाली घटना के बाद आज वहां मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।इससे पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त इलाके का दौरा किया और सुरक्षा हालात की समीक्षा की। 

दिल्ली के लाल कुआं इलाके में मंगलवार को एक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। दरअसल, हाल ही ने धार्मिक स्थल की मूर्तियों को तोड़े जाने वाली घटना के बाद आज वहां मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसको लेकर पूरे इलाके में पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस कार्यक्रम के मद्देनजर धार्मिक यात्रा कई इलाकों को होकर जाएगी। इसके जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जबकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हुआ हैं। 

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने हौजकाजी में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद इलाके में उपजे सांप्रदायकि तनाव के बीच शुक्रवार को इलाके का दौरा किया और सुरक्षा हालात की समीक्षा की। 

गौरतलब है कि दरअसल, हौज काजी इलाके में बीते दिनों दो लोगों के बीच पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद भीड़ ने एक मंदिर में तोड़फोड़ की थी । इलाके में पैदा हालात ने बाद में सांप्रदायिक रंग ले लिया था। हालांकि अब तनाव काफी कम हो गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इलाके में सुरक्षाकर्मियों की संख्या कम कर दी गई है। हालांकि जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर चावड़ी बाजार में सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये थे। पुलिस ने कहा कि अब तक चार किशोरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया