लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने एलओसी के पास मार गिराया ड्रोन, हथियार और 2 लाख कैश बरामद, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 11:20 IST

पीआरओ डिफेंस जम्मू द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि "राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर के बेरी पट्टन इलाके में कल रात पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे एक ड्रोन को मार गिराया गया है। इस ड्रोन से 131 राउंड एके-47, पांच मैगजीन, दो लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।"

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी के पास से सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया है। इस ड्रोन से कुछ हथियार और कैश बरामद हुए है। ऐसे में इस ड्रोन की जांच की जा रही है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

जम्मू: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक ड्रोन को मार गिराया और इलाके में व्यापक तलाश अभियान जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ड्रोन से जुड़े पैकेट से 131 राउंड एके-47, पांच मैगजीन और दो लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। 

इस ड्रोन के मार गिराए जाने के बाद का एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें ड्रोन को देखा जा सकता है। यही नहीं जिन हथियारों को जब्त किया गया है, उसकी भी तस्वीरें जारी की गई है। हालांकि सुरक्षा बलों ने इस ड्रोन को लेकर कुछ भी और जानकारी देने से इंकार कर दिया है। 

सुरक्षा बलों ने मार गिराया ड्रोन को

पीआरओ डिफेंस जम्मू के मुताबिक, बुधवार रात नियंत्रण रेखा से सटे सुंदरबनी सेक्टर के जिला राजौरी बेरी पट्टन के इलाकों में हवा में कोई संदिग्ध वस्तु देखी गई थी जिसके बाद व्यापक स्तर पर घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इस अभियान में एक ड्रोन को मार गिराने में कामयाब रहे। 

पीआरओ डिफेंस जम्मू द्वारा ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद का एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में यह देखा जा सकता है कि ड्रोन जमीन पर गिरा है और उसके आगे-पीछे सुरक्षा बल खड़े है। घटनास्थल पर खड़े सुरक्षा बल इसकी जानकारी बड़े अधिकारी को भी देते हुए देखे गए है। 

सुरक्षा बलों ने नहीं दी ड्रोन के बारे में ज्यादा जानकारी

पीआरओ डिफेंस जम्मू के अनुसार, क्षेत्र के कई गांवों में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम केवल इतना बता सकते हैं कि एक ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है और उससे भेजा गया बरामद कर लिया गया है। विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।’’  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए