लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद की बढ़ाई गई सुरक्षा, खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर गृह मंत्रालय ने दी Z+ सिक्योरिटी

By आजाद खान | Updated: January 4, 2023 12:45 IST

बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय को खुफिया एजेंसियों से कुछ इनपुट मिली है जिस कारण पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद की सुरक्षा बढ़ाई गई है। ऐसे में गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें Z+ की सिक्योरिटी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय द्वारा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्हें गृह मंत्रालय द्वारा Z+ की सिक्योरिटी दी गई है। जानकारी के अनुसार, उन्हें यह सुरक्षा किसी खतरे के कारण दी गई है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा (Z Plus Security) प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल सीवी आनंद बोस को किसी तरह का खतरा है, ऐसे में उन्हें यह सुरक्षा दी गई है। 

आपको बता दें कि पिछले साल 23 नवंबर को सीवी आनंद बोस ने राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। यही नहीं मीडिया रिपोर्ट का यह भी दावा है कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा वाली जांच कमेटी का हिस्सा भी थे। 

क्या है पूरा मामला

खबरों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर गृह मंत्रालय (MHA) ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस की सुरक्षा बढ़ाई गई है और उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस को किस तरह का खतरा है और उन्हें क्या कोई धमकी मिली है। ऐसे में अब सीवी आनंद बोस केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के कमांडो उनकी सुरक्षा करेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीवी आनंद बोस के राज्यपाल बनने से पहले वे पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुए हिंसा की जांच कमेटी में शामिल थे। ऐसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। 

कौन है राज्यपाल सीवी आनंद बोस

राज्यपाल सीवी आनंद बोस 1977 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी है। वे सिविल सर्विसेज ज्वाइन करने के बाद कलेक्टर बने थे और केरल में क्विलोन जिले (अब कोल्लम) के कलेक्टर भी रह चुके है। 

यही नहीं वे 2011 में रिटायर होने से पहले नेशनल म्यूजियम में एक प्रशासक के तौर पर भी काम किया है। वे केंद्र और राज्य दोनों के लिए काम किया है। इसके अलावा वे राज्य के मुख्यमंत्री के सचिव और कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद भी काम किया है और अपनी सेवाएं दी है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालCentral and State Governmentममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी