लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 'सेक्युलर शिवसेना' के सवाल पर भड़के सीएम उद्धव ठाकरे, दिया ये जवाब

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 29, 2019 02:39 IST

Uddhav Thackeray:महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित सीएम उद्धव ठाकरे सेक्युलर शिवसेना को लेकर पूछे गए सवाल पर नाराज दिखे

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने अपनी कैबिनेट की पहली बैठक में लिया रायगढ़ के विकास का फैसलाइस बैठक के बाद पूछे गए सेक्युलर शिवसेना के सवाल पर उद्धव ठाकरे नाराज दिखे

उद्धव ठाकरे ने गुरुवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक की।

उद्धव ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में रायगढ़ किले के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। इस बैठक के बाद उद्धव ने कहा कि वह महाराष्ट्र को एक अच्छी सरकार देंगे।

'सेक्युलर शिवसेना' के सवाल पर भड़के उद्धव

अपनी पहली कैबिनेट बैठक के बाद 'सेक्युलर शिवसेना' को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर उद्धव ठाकरे नाराज दिखे।

उनकी कैबिनेट बैठक के बाद एक पत्रकार ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में सेक्युलर शब्द को लेकर उनसे पूछा कि क्या अब शिवसेना सेक्युलर बन गई है? 

इस सवाल से नाराज उद्धव ठाकरे ने उस पत्रकार से ही सेक्युलर का मतलब पूछते हुए कहा, 'सेक्युलर का मतलब क्या है? संविधान में जो कुछ है वो है।'

उद्धव ठाकरे ने पहली कैबिनेट बैठक में लिए ये फैसले

इससे पहले बैठक के बाद ठाकरे ने अपनी कैबिनेट के पहले फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने छत्रपति शिवाजी की राजधानी रहे रायगढ़ किले के पुनरुद्धार के लिए 20 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों के हित में काम करेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को दो दिन के अंदर किसानों की भलाई के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो