लाइव न्यूज़ :

गणेश चतुर्थी पर मुंबई में धारा 144 लागू, पंडालों में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 10, 2021 09:41 IST

मुंबई में गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है लेकिन कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन के मुंबई में पूजा के दौरान धारा 144 लागू कर दी गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में गणेश चतुर्थी के दौरान धारा 144 लागू रहेगी एक जगह पर 5 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं हो सकती है लोग ऑनलाइन गणेश पूजा का दर्शन कर सकते है

मुंबई : कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रण रखने का प्रयास करते हुए मुंबई पुलिस ने 10 से 19 सितंबर तक गणेश चतुर्थी के लिए मुंबई में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है । गुरुवार को जारी एक नए आदेश के अनुसार, भक्तों को भी पंडालों में जाने की अनुमति नहीं होगी । गणपति जुलूस - गणेश चतुर्थी उत्सव के दिनों के दौरान यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मुंबई में कहीं भी बड़ी सभा न हो ।  

धारा 144 के तहत त्योहार के दौरान पांच या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी । मुंबई पुलिस के आदेश के अनुसार, भक्त पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के ऑनलाइन 'दर्शन' कर सकते हैं या अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से उन्हें देख सकते हैं ।

बुधवार को, महाराष्ट्र के गृह विभाग ने एक समान नोटिस जारी किया था, जिसमें कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए गणेश चतुर्थी के दौरान लोगों को पंडालों में जाने से प्रतिबंधित किया गया था । 

गुरुवार के आदेश, जो पुलिस उपायुक्त एस चैतन्य द्वारा जारी किया गया था, ने गृह विभाग के साथ-साथ बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के निर्देशों का उल्लेख किया । पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आदेशों का पालन नहीं करने वाले को आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा कानूनी रूप से घोषित आदेश की अवहेलना) और अन्य संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा ।

इस बार कई राज्यों ने गणेश चतुर्थी को लेकर अलग-अलग नियम और दिशानिर्देश जारी किए हैं ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके । तमिलनाडु और बाकी अन्य राज्यों में भी कोरोनावायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए गणेश पूजा के दौरान किसी भी सभा का आयोजन करने पर रोक लगाई गई है ।  

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव