लाइव न्यूज़ :

SEBA Assam HSLC Result 2018: खुशखबरी! जारी हुए असम बोर्ड 10वीं के नतीजे , sebaonline.org पर करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 25, 2018 09:11 IST

SEBA Assam HSLC Result 2018: इस साल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं की परीक्षा के लिए 353,533 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।असम फरवरी से मार्च के बीच में बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित कराता है। रिजल्ट आसानी से बोर्ड की वेबसाइट,sebaonline.org, www.resultsassam.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

Open in App

असम, 25 मई: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA) बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, असम बोर्ड आज 10वीं/HSLC का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट ( Assam Results 2018) जारी होने की खबर सुनकर छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। असम बोर्ड ने आज करीब 9 बजे रिजल्ट( Assam HSLC Result 2018) जारी किया है। छात्र अपने रिजल्ट sebaonline.org बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल असम बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित कराईं गई। 

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (Assam Secondary Education) बोर्ड ने क्लास HSLC के रिजल्ट की तारीख की घोषणा कुछ दिन पहले ही कर दी थी। बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरे राज्य में 852 एग्जाम सेंटर्स के इंतजाम किए थे। इस साल 10वीं की परीक्षा में 353,533 छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे। साल 2017 में असम बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित किए गए थे। पिछले साल लगभग 47.94 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

यूं करें रिजल्ट (SEBA AHM Result 2018, Assam board results 2018) चेक 

1.  छात्र कक्षा 10वीं के रिजल्ट के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर  जाएं ।2.  साइट पर SEBA HSLC/AHM RESULTS - 2018 के लिंक पर क्लिक करें।3. उसके बाद छात्र अपने सही नाम और रोल नंबर दर्ज करें।4.  कुछ देर बाद असम बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (SEBA Assam HSLC 10th Results 2018) आपके होम स्क्रीन पर होगा। आप रिजल्ट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें। 

असम बोर्ड के बारे में  

प्रत्येक वर्ष बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA) कक्षा 10 के छात्रों के लिए हाई स्कूल परीक्षाएं आयोजित करता है और एसईबीए बोर्ड असम में माध्यमिक शिक्षा (कक्षा 10) की प्रणाली को नियंत्रित, पर्यवेक्षण और विकसित करता है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सएसईबीएऑनलाइन.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष