लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में शराब की दुकानें खुलीं तो महिलाओं ने खोया आपा, सड़कों पर किया प्रदर्शन, पुलिस से हाथापाई का वीडियो हो रहा वायरल

By गुणातीत ओझा | Updated: May 8, 2020 15:32 IST

लॉकडाउन में हो रही शराब बिक्री पर सरकार के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटा है। तमिलनाडु के मदुरई में भारी संख्या में महिलाओं ने घरों से बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में हो रही शराब बिक्री पर सरकार के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटा है। तमिलनाडु के मदुरई में भारी संख्या में महिलाओं ने घरों से बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन किया।काफी समझाने के बाद भी महिलाओं ने प्रदर्शन नहीं खत्म किया तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। गुस्साई महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई की।

लॉकडाउन में हो रही शराब बिक्री पर सरकार के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटा है। तमिलनाडु के मदुरई में भारी संख्या में महिलाओं ने घरों से बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन किया। काफी समझाने के बाद भी महिलाओं ने प्रदर्शन नहीं खत्म किया तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। गुस्साई महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई की। विरोध कर रही कई महिलाओं के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिलाओं और पुलिस के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाओं के साथ सीपीआई-एम कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। तमिलनाडु ही नहीं कई जगहों पर महिलाओं ने सरकार द्वारा शराब की दुकानों को खोलने के कदम को गलत बताया और विरोध प्रदर्शन किया।

देखें वायरल हो रहा वीडियो..

निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने पर लगेगा भारी जुर्माना

उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों के निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने के मामले को आबकारी विभाग ने गंभीरता से लेते हुए कहा है कि ऐसा करने वाले दुकानदारों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। प्रमुख सचिव (आबकारी) संजय आर. भूसरेड्डी ने एक बयान जारी कर ग्राहकों से अपील की है कि वे निर्धारित मूल्य से अधिक राशि का भुगतान न करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने वाले दुकानदार पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और अगर वही दुकानदार दोबारा महंगी शराब बेचते पकड़ा गया, तो उससे डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा, जबकि तीसरी बार पकड़े जाने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे शराब की दुकानों की जांच करें और अधिक दाम पर शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बयान में यह भी बताया गया कि प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ 25 मार्च से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सात मई को प्रदेश में 175 मामले पकड़े गये, 3,291 लीटर अवैध शराब पकड़ी गयी तथा 11 लोगों को जेल भेजा गया।

टॅग्स :तमिलनाडुसीपीआईएमशराबकोरोना वायरस लॉकडाउनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल