लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर में रेलवे हॉकी स्टेडियम की दयनीय स्थिति पर सिंधिया ने वैष्णव को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: August 11, 2021 12:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेलवे हॉकी स्टेडियम की दयनीय स्थिति की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया और उनसे जरूरी मरम्मत कार्य कराने का आग्रह किया है।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए पत्र में सिंधिया ने कहा, “मैं आपका ध्यान तानसेन रोड, ग्वालियर में रेलवे हॉकी स्टेडियम की दयनीय स्थिति की ओर दिलाना चाहता हूं। उचित रख-रखाव की गैर-मौजूदगी में एस्ट्रो टर्फ (कृत्रिम घास) खत्म हो गई है जिससे खेलने योग्य स्थिति नहीं है। एस्ट्रो टर्फ को अन्य सुविधाओं जैसे कपड़े बदलने के कक्ष/गुसलखाने के नवीनीकरण के साथ बदलने की आवश्यकता है।”

सिंधिया ने वैष्णव को लिखा, “आपसे अनुरोध है कि संबंधित लोगों को मामले को देखने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दें।”

रेल मंत्री ने सिंधिया के पत्र पर ट्विटर पर जवाब दिया और कहा कि स्टेडियम में मरम्मत का काम हाल में शुरू हुआ था और अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण