लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार 'धर्म संसद' का मामला, सुप्रीम कोर्ट कल स्वतंत्र जांच की याचिका पर करेगा सुनवाई

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2022 20:54 IST

हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में कथित हेट स्पीच के मामले की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी सुनवाईबीते रविवार को उत्तराखंड सरकार ने जांच के लिए बनाई है एसआईटी

नई दिल्ली: हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में कथित हेट स्पीच के मामले की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई करेगी।

उत्तराखंड सरकार ने रविवार को मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया। इस बीच, हरिद्वार कार्यक्रम के संबंध में 10 लोगों के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जहां कथित तौर पर कुछ प्रतिभागियों द्वारा मुसलमानों के खिलाफ हेट स्पीच दी गई थी।

बता दें कि हरिद्वार में पिछले महीने एक धर्म संसद में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत भरे भाषण दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सहमति जता दी है। कोर्ट में दायर याचिका में मांग की गई है कि हरिद्वार धर्म संसद मामले में एक स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

जमीयत उलेमा ए हिंद ने सोमवार यानि 10 जनवरी को उच्चतम न्यायालय में एक नई याचिका दायर की थी, जिसमें मुस्लिम विरोधी भाषणों और राष्ट्रीय राजधानी तथा उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित हुए धर्म संसद जैसे कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया था। इस याचिका आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। 

आरोप हैं कि हरिद्वार के वेद निकेतन धाम में 16-19 दिसंबर के दौरान धर्म संसद में कथित तौर पर अल्पसंख्यक लोगों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया गया था। इस मामले में एसआईटी की जांच भी चल रही है। 

पंच दशनाम अखाड़ा के यती नरसिंहानंद और निरंजनी अखाड़ा की साध्वी अन्नपूर्णा, सिंधु सागर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। इसके अलावा वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी पर भी मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

दरअसल हरिद्वार धर्म संसद के कुछ वीडियो भी सामने आए थे। इसे लेकर विपक्ष ने भी सवाल उठाया था। इसका आयोजन यती नरसिंहानंद द्वारा की गया था जो पहले भी अपने विवादित बातों के लिए चर्चा में रहे हैं। 

इस कार्यक्रम के वायरल हुए क्लिप में प्रबोधानंद गिरी कहते नजर आए, 'म्यांमार की तरह हमारी पुलिस, हमारे राजनेता, हमारी सेना और हर हिंदू को हथियार उठाना चाहिए और एक सफाई अभियान करना चाहिए। कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।'

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टHaridwarउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया