लाइव न्यूज़ :

गुरु को परमात्मा घोषित कराने के लिए शिष्य ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, अदालत ने की खारिज, लगाया 1 लाख का जुर्माना

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 5, 2022 17:32 IST

यह देखते हुए कि याचिका एक प्रचार हित याचिका है, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता उपेंद्र नाथ दलाई पर 100,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि भारत में हर किसी को अपना भगवान चुनने का अधिकार है।कोर्ट में एक विशेष आध्यात्मिक नेता को 'परमात्मा' घोषित करने की याचिका दाखिल की गई थी।कोर्ट ने याचिकाकर्ता उपेंद्र नाथ दलाई पर 100,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि भारत में हर किसी को अपना भगवान चुनने का अधिकार है। दरअसल, कोर्ट में एक विशेष आध्यात्मिक नेता को 'परमात्मा' घोषित करने की याचिका दाखिल की गई थी, जिसके जवाब में कोर्ट ने ये बयान दिया। 

जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा, "भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और याचिकाकर्ता को यह प्रार्थना करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है कि भारत के नागरिक श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र को परमात्मा के रूप में स्वीकार कर सकते हैं।" यह देखते हुए कि याचिका एक प्रचार हित याचिका है कोर्ट ने याचिकाकर्ता उपेंद्र नाथ दलाई पर 100,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

पीठ ने कहा, "अब लोग इस तरह की जनहित याचिका दायर करने से पहले कम से कम चार बार सोचेंगे।" सुप्रीम कोर्ट ने दलाई से चार सप्ताह के भीतर जुर्माना जमा करने को कहा। बताते चलें कि दलाई ने हिंदी में तर्क दिया कि वह चाहते हैं कि श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र को 'परमात्मा' घोषित किया जाए जो कि ईश्वर की कृपा से अवतरित हुए।

वहीं, बेंच ने कहा, "आप चाहें तो उन्हें परमात्मा मान सकते हैं। इसे दूसरों पर क्यों थोपें? हम ये लेक्चर सुनने नहीं आए हैं। हम सेक्युलर देश हैं। आप मानो कि एक ही गुरु जी हैं। ऐसे कभी होता है भैया? सबको पूरा अधिकार है देश में। जिसको धर्म मानना है माने, जिसको जो मानना है माने।"

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा