लाइव न्यूज़ :

महिला सुरक्षा के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र सरकार को निर्देश, ओला व उबर जैसी मोबाइल-ऐप टैक्सी सर्विस के लिए बने कानून

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 12:02 IST

फरवरी 2019 में भी ग्रेनो वेस्ट स्थिति एक सोसायटी के पास कैब में इंजीनियर युवती से रेप का मामला सामने आया था। आरोप है कि कैब चालक आरव ने युवती की साथ रेप किया और युवती को सोसायटी के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की कई महिलाएं प्राइवेट टैक्सी के ड्राइवर के खिलाफ दुर्व्यवहार के मामले का केस दर्ज करवा चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिये हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिये है कि वो ओला और उबर जैसी मोबाइल-ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के नियमन के लिए कानून बनाने पर विचार करे। ताकि महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। न्यायमूर्ति एस ए बोबडे की अगुवाई वाली पीठ ने महिलाओं की सुरक्षा संबंधी एक मामले की सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। इस पीठ में न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति बी आर गवई भी शामिल हैं। पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह महिला सुरक्षा के मुद्दे पर केन्द्र को अभ्यावेदन दे। केंद्र की ओर से पेश वकील ने जब कहा कि इसके लिए कानून में संशोधन की आवश्यकता होगी, अदालत ने कहा, ‘‘आपको यह करना होगा।’’

सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को ये निर्देश देश में ओला और उबर जैसी प्राइवेट टैक्सियों में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को देखते हुये दिया है। कई महिलाएं प्राइवेट टैक्सी के ड्राइवर के खिलाफ दुर्व्यवहार के मामले का केस दर्ज करवा चुकी हैं। 

 फरवरी 2019 में भी ग्रेनो वेस्ट स्थिति एक सोसायटी के पास कैब में इंजीनियर युवती से रेप के मामले में पुलिस ने लापरवाही के आरोप में उबर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंपनी पर आरोप है कि जिस चालक का नाम और नंबर युवती के मोबाइल पर भेजा गया उसकी जगह दूसरा चालक पहुंचा था।

पीड़िता ग्रेनो वेस्ट की एक सोसायटी में रहती है। उसने 5 फरवरी की रात करीब 10 बजे कंपनी जाने के लिए उबर की कैब बुक की थी। मोबाइल पर चालक का नाम जोगेंद्र बताया गया। जांच में सामने आया कि युवती के पास कैब लेकर चालक नरवीर उर्फ आरव पहुंचा था। मेसेज में नंबर भी आरव का था। 

आरोप है कि कैब चालक आरव ने युवती की साथ रेप किया और युवती को सोसायटी के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच में पता चला कि कंपनी में जिस नाम से बुकिंग थी, उसकी जगह दूसरा ड्राइवर कैब लेकर गया। कंपनी की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने उबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। (पीटीआई इनपुटे के साथ) 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टओलाउबर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत