लाइव न्यूज़ :

Sawan Special: बिहार का चंदन बना कलयुग का श्रवण कुमार, बुजुर्ग माता-पिता को कांवड़ में बिठाकर 105 KM वाले बाबाधाम की यात्रा पर निकले बेटा-बहू

By आजाद खान | Updated: July 18, 2022 16:36 IST

Sawan Special: चंदन को अपने बुजुर्ग मां-बाप को बाबाधान की यात्रा कराने का विचार तब आया जब वह हर महीने सत्यनारायण व्रत का पूजन करता था। ऐसे में पिता-माता के बुढ़े होने के कारण उसने श्रवण कुमार की तरह उनको यात्रा कराने को ठान लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के रहने वाले चंदन ने अपने बुढ़े मां-बाप को बाबाधाम की यात्रा कराने को सोचा है। वह उन्हें श्रवण कुमार की तरह बहंगी में बैठैकर यात्रा के लिए निकल गया है। ऐसे में लोग चंदन और उसकी पत्नी की खूब तारीफ कर रहे है।

Sawan Special:बिहार के जहानाबाद के रहने वाले चंदन कुमार ने श्रवण कुमार की तरह अपने बुजुर्ग माता-पिता को एक बहंगी में बिठाकर बाबाधाम की यात्रा के लिए निकले है। इस यात्रा में उनकी पत्नी रानी देवी भी उनका साथ दे रही है। 

न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार, जिस तरीके से श्रवण कुमार ने अपने बुढ़े मां-बाप को तीर्थ यात्रा कराई थी, उसी तरीके से चंदन भी अपने माता-पिता को बाबाधाम की यात्रा कराने के लिए निकल गए है। चंदन और उसकी पत्नी ने रविवार को सुल्तानगंज से जल भरकर बहंगी के साथ रवाना हो गए है। 

क्यों 105 किलोमीटर की यात्रा के लिए तैयार हुआ चंदन

खबर के अनुसार, चंदन ने बताया कि वह हर महीने सत्यनारायण व्रत का पूजन करता था, ऐसे में उसी दौरान उसके मन में इच्छा हुई कि वह अपने माता-पिता को देवघर का दर्शन कराए। 

लेकिन उसने फिर सोचा कि उसके माता-पिता के बुढ़े होने के कारण, वे 105 किलोमीटर की लंबी यात्रा को तय नहीं कर पाएंगे। इसके बाद उसने श्रवण कुमार की तरह अपने मां-बाप को बाबाधाम की यात्रा कराने का मन बनाया और इसे पूरा भी करने को ठान लिया।

पत्नी और मां-बाप का लिया राय

चंदन ने जब अपनी योजना के बारे में अपनी पत्नी से बताया तो वह भी उसकी मदद करने के लिए तैयार हो गई और वह भी अपने सास-ससुर को बाबाधाम की यात्रा कराने की ठान ली। फिर इन दोनों ने माता पिता से इसकी अनुमति ली और फिर इसकी तैयारी में लग गए। 

श्रवण कुमार की तरह बनवाया बहंगी 

इसके बाद चंदन श्रवण कुमार की तरह बहंगी बनवाने लगा और आखिरकार रविवार को वह अपने माता पिता को श्रवण कुमार की तरह बैठाकर सुल्तानगंज से जल भरा और अपनी पत्नी के साथ निकल गया। चंदन ने बहंगी में आगे पिता को बैठाया और पीछे माता को और फिर वह निकल गया। उसके ठीक पीछे उसकी पत्नी चंदन को स्पोर्ट दे रही है। 

पत्नी ने जताई खुशी, लोग ने की सराहना, माता पिता ने दिया आशीर्वाद

इस पर जब चंदन की पत्नी से पूछा गया तो उसने बताया कि वह बहुत खुश है कि वह इस तरीके से अपने सास-ससुर की सेवा कर पा रही है। उसने यह भी कहा कि लोग उन दोनों के हौंसलों का मीसाल भी दे रहे है और उनकी खूब सराहना भी कर रहे है। 

वहीं जब चंदन के इस जज्बे को देखते हुए उसके माता पिता की राय पूछी गई तो उन लोगों ने यही कहा कि वे अब केवल उन्हें आशीर्वाद ही दे सकते है। उन लोगों ने अपने पुत्र और बहु के लिए भगवान से प्रार्थना भी करने की बात कही है। 

टॅग्स :बिहारसावनभगवान शिवधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम