लाइव न्यूज़ :

Sawan 2022: दो साल बाद कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से होगी शुरू, उत्तराखंड में सुरक्षा के किए जा रहे पुख्ता इंतजाम, जानें डिटेल

By भाषा | Updated: June 28, 2022 09:14 IST

कांवड़ यात्रा इस साल 14 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगी। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पिछले दो साल से ये यात्रा बंद थी।

Open in App

देहरादून: कोरोना वायरस के चलते पिछले दो साल से बंद रही कांवड़ यात्रा इस साल 14 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगी। श्रावण माह में होने वाली यात्रा में भारी संख्या में शिव भक्तों के जमावडे़ को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था ड्रोन, सीसीटीवी और सोशल मीडिया निगरानी से की जाएगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त कंधे पर कांवड़ उठाकर ​हरिद्वार तथा आसपास के क्षेत्रों से गंगा जल भर कर ले जाते हैं और उससे अपने गांवों के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस संबंध में यहां एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि शिव भक्त कावंड़ियों से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की जाएगी कि वे यात्रा में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करें।

कुमार ने कहा कि पड़ोसी प्रदेशों से अपेक्षा है कि वे अपने राज्यों में कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों का प्रचार प्रसार करें ताकि चारधाम, मसूरी एवं देहरादून आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो । इस बैठक का उद्देश्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान तथा अन्य जगहों से आने वाले कांवडियों की यात्रा को सकुशल संपन्न कराना है।

इस वर्ष हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों को कांवड़ यात्रा की दृष्टि से 12 सुपर जोन, 31 जोन और 133 सेक्टरों में विभाजित किया गया है जिनमें नौ-दस हजार पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए जाएंगे ।

टॅग्स :सावनउत्तराखण्डहिंदू त्योहारHaridwar
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर