लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः मंत्री सत्येंद्र जैन धनशोधन मामले में गिरफ्तार, सिसोदिया और संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 30, 2022 20:49 IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सत्येंद्र जैन को ''फर्जी'' मामले में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2018 में ईडी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन से पूछताछ की थी। भाजपा को हिमाचल प्रदेश चुनाव में हार का डर है।7 बार ED के सामने पेश हो चुके हैं। CBI ने भी उनको इस मामले में क्लीन चिट दी है।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच आप सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर हमला किया।

एजेंसी ने पिछले महीने कहा था कि जैन के परिवार और जैन से संबंधित कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को उनके खिलाफ एक धनशोधन मामले की जांच के तहत अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है। वर्ष 2018 में ईडी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जैन से पूछताछ की थी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सत्येंद्र जैन को ''फर्जी'' मामले में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को अब डर लग रहा है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर कहा कि भाजपा को हिमाचल प्रदेश चुनाव में हार का डर है। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि सत्येंद्र जैन जैसे ही हिमाचल प्रदेश के इनचार्ज बनाए जाते हैं वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द हो जाता है।

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में चुनाव हार रही है इसलिए उनकी फर्ज़ी मामले में गिरफ़्तारी की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 8 साल पुराने एक फर्ज़ी मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया है। इस मामले में वे 7 बार ED के सामने पेश हो चुके हैं। CBI ने भी उनको इस मामले में क्लीन चिट दी है।

टॅग्स :सत्येंद्र जैनदिल्ली सरकारAam Aadmi Partyमनीष सिसोदियासंजय सिंहप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना