लाइव न्यूज़ :

घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे के घर बारात लेकर गई दुल्हन, परिवार ने कहा- बेटियां किसी पर नहीं होती बोझ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2021 18:15 IST

मध्य प्रदेश के सतना जिले के वलेचा परिवार की इकलौती बेटी घोड़ी पर चढ़कर रवाना हुई. बड़ी धूमधाम से बारात सतना से कोटा के लिए दूल्हे के घर के लिए रवाना हुई.

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार ने बेटी की घोड़ी पर चढ़ने की ख्वाहिश न केवल पूरी की बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि बेटियां किसी पर बोझ नहीं है.परिवार ने कहा कि बेटा और बेटी में कोई अंतर भी नहीं है. समाज में जितना अधिकार बेटों को है उतना ही अधिकार बेटियों को भी दिया जाए.

सतनाः अब तक आपने दूल्हे को घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन के घर बारात लाते देखा होगा। लेकिन, मध्य प्रदेश के सतना जिले में दुल्हन घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे के घर बारात लेकर गई.

यह घटना अब सुर्खियों में छाई हुई है. दरअसल, सतना जिले के वलेचा परिवार की इकलौती बेटी घोड़ी पर चढ़कर रवाना हुई. बड़ी धूमधाम से बारात सतना से कोटा के लिए दूल्हे के घर के लिए रवाना हुई. परिवार ने बेटी की घोड़ी पर चढ़ने की ख्वाहिश न केवल पूरी की बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि बेटियां किसी पर बोझ नहीं है.

परिवार ने कहा कि बेटा और बेटी में कोई अंतर भी नहीं है. समाज में जितना अधिकार बेटों को है उतना ही अधिकार बेटियों को भी दिया जाए. दुल्हन दीपा वलेचा ने कहा,''मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी घोड़ी पर बैठूंगी. जब मैंने देखा कि इन लोगों ने इतना कुछ प्लान किया है तो मुझे बहुत अच्छा लगा कि मेरा परिवार मेरे बारे में इतना सोचता है.''

दीपा ने कहा,''मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि लड़कियां अपने परिवार के लिए कभी बोझ नहीं होती हैं. सभी को सोचना चाहिए कि लड़कियां भी लड़कों के बराबर होती हैं. इसलिए उन्हें उतना ही प्यार मिलना चाहिए जितना लड़कों को दिया जाता है.'' परिवार की मानें तो उनके यहां सालों बाद एक बेटी हुई है. वे अपनी बेटी को बेटे से भी ज्यादा प्यार करते हैं.

दीपा के परिवार ने कहा कि समाज में अक्सर बेटों को प्राथमिकता दी जाती है. इसी कारण हम अपनी बेटी की बारात निकालकर समाज को यह संदेश देना चाहते हैं की बेटियों का सम्मान करें क्योंकि बेटी है तो कल है.

दुल्हन की मां नेहा वलेचा ने कहा कि जैसे हम बेटों की बारात निकालते हैं वैसे ही हमारा सपना था कि बेटी की बारात निकालें. 25 साल बाद हमारे परिवार में किसी बेटी की शादी हो रही है तो सभी काफी खुश थे. आज भी हमारे समाज में कुछ कुरीतियां मौजूद हैं, जो बेटियों को बोझ समझती हैं. दीपा की शादी उनके लिए संदेश है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालसतना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे