शशिकला 27 जनवरी को होंगी जेल से रिहा

By भाषा | Published: January 26, 2021 09:13 PM2021-01-26T21:13:21+5:302021-01-26T21:13:21+5:30

Sasikala will be released from jail on 27 January | शशिकला 27 जनवरी को होंगी जेल से रिहा

शशिकला 27 जनवरी को होंगी जेल से रिहा

बेंगलुरु, 26 जनवरी अन्नाद्रमुक से बर्खास्त नेता वी. के शशिकला भ्रष्टाचार के मामले में चार साल की सजा काटने के बाद बुधवार, 27 जनवरी को जेल से रिहा हो जाएंगी।

लेकिन, कोरोना वायरस से संक्रमित शशिकला का कोविड-19 का इलाज जारी रहेगा।

जेल अधिकारियों के अनुसार, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की करीबी रही शशिकला को औपचारिक रूप से कल रिहा किया जाएगा।

जेल पदाधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘...उनकी रिहाई से जुड़ी सभी औपचारिकताएं कल अस्पताल में ही पूरी की जाएंगी।’’

शशिकला के 20 जनवरी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और फिलहाल वह विक्टोरिया अस्पताल के कोविड-19 केन्द्र में है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sasikala will be released from jail on 27 January

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे