लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी को मिला एनएसजी महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार, जानिए उनके बारे में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2024 12:10 IST

केंद्र सरकार ने साल 1990 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का महानिदेशक बनायादलजीत चौधरी एसएसबी के महानिदेशक हैं, उन्हें एनएसजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी दलजीत चौधरी 30 नवंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को घोषणा की है कि साल 1990 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया है।

आईपीएस दलजीत चौधरी को कार्मिक मंत्रालय द्वारा 18 जनवरी 2024 को जारी आदेश के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया था और वर्तमान में वह एसएसबी के महानिदेशक हैं। इन्हें एनएसजी प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इन दोनों कार्यभार से पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्पेशल डायरेक्टर जनरल के पद पर भी सेवाएं दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी दलजीत चौधरी 30 नवंबर 2025 को पुलिस सेवा से रिटायर हो जाएंगे। 25 नवम्बर 1965 को जन्मे दलजीत चौधरी मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं और यूपी में अखिलेश सरकार के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था थे।

एनएसजी देश की एलिट सिक्योरिटी मानी जाती है। एनएसजी का मुख्य कार्य काउंटर टेररिज्म और उन वीवीआईपी शख्सियतों को सुरक्षा प्रदान करना है, जिन्हें भारत सरकार की ओर से जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है। एनएसजी बेहतरीन कमांडो फोर्स है, जिसे ब्लैक कैट के रूप में भी जाना जाता है।

एनएसजी कमांडो को बेहद खतरनाक परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है और सरकार के आदेश पर असाधारण परिस्थितियों में वीरता का प्रदर्शन किया जाता है। मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के दौरान एनएसजी ने आतंकियों को ठिकाने लगाकर सुरक्षित माहौल बनाया था।

टॅग्स :गृह मंत्रालयSSBसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर