लाइव न्यूज़ :

21 साल बाद भारत लौटा मिसेज वर्ल्ड का ताज, सरगम कौशल बनी मिसेज वर्ल्ड, जाने कौन हैं सरगम

By सत्या द्विवेदी | Updated: December 19, 2022 10:49 IST

63 देशों को पछाड़कर जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड विजेता, पति और पिता को दिया अपनी जीत श्रेय।

Open in App
ठळक मुद्दे63 देशों को पछाड़कर जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड ।ज्यूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, एक्ट्रेस सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कालकार शामिल थे।सरगम ने अपने पति और पिता को दिया इस जीत श्रेय।

दिल्ली: जम्मू कश्मीर की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। 21 साल बाद यह ताज भारत वापस आया है। सोशल मीडिया पर उनकी ताज पोसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, देश भर से लोग उन्हें देश का मान बढ़ाने के लिए बधाई दे रहे हैं।

63 देशों की महिलाओं को पीछे छोड़ा

रविवार को अमेरिका के लास वेगास में मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में ज्यूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, एक्ट्रेस सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कालकार शामिल थे। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिन्हे मात देकर कौसल ने मिसेज वर्ल्ड का यह खिताब अपने नाम किया । 

2018 में नेवी ऑफिसर से हुई थी शादी 

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं। उन्होंने साल 2018 में कई सौंर्दय प्रतियोगिता में भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। अब उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022 में भाग लिया और ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता और पति को दिया है।

21 साल पहले अदिति गोवित्रिकर ने जीता था यह खिताब 

आपको बता दें मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब भारत में 21 सालों बाद लौटा है। सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने ये ऐतिहासिक ताज अपने नाम किया था। वहीं, उन्होंने साल 2001 में इस क्राउन को अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर अब मिस इंडिया इंक 2022-23 के लिए जज के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने सरगम कौशल  को बधाई देते हुए लिखा, सरगम तुम बधाई हो इस जर्नी का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। 

टॅग्स :भारतजम्मू कश्मीरLas Vegas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष