लाइव न्यूज़ :

Sardarshahar assembly seat by-election 2022: 2.89 लाख मतदाता पांच दिसंबर को डालेंगे वोट, कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, जानें मुख्य मुकाबला किसके बीच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2022 22:31 IST

Sardarshahar assembly seat by-election 2022: सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिये पांच दिसंबर को प्रातः आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इस उपचुनाव में दो लाख 89 हजार 843 मतदाता मत डाल सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव प्रचार शाम पांच बजे थम गया।उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा।

Sardarshahar assembly seat by-election 2022: राजस्थान के सरदारशहर (चुरू) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। इस सीट के लिए मतदान पांच दिसंबर को होना है जिसमें 2.89 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। चूरू के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने कहा, "चुनाव प्रचार शाम पांच बजे थम गया।" सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिये पांच दिसंबर को प्रातः आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इस उपचुनाव में दो लाख 89 हजार 843 मतदाता मत डाल सकेंगे।

उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें निर्दलीय उम्मीदवार विजय पाल सिंह श्योराण, भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लालचंद, निर्दलीय सुभाष चंद्र, निर्दलीय उमेश साहू, निर्दलीय प्रेम सिंह व निर्दलीय सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित शेष रह गए हैं। उल्लेखनीय है कि सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा।

यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। शर्मा का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सात बार विधायक रहे। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सीट बरकरार रखने का भरोसा जताया है जबकि विपक्षी भाजपा ने भी कांग्रेस से यह सीट छीनने की पूरी कोशिश में है। वहीं हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी इस चुनाव में अपनी ताकत दिखाना चाहती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, 'लोग कांग्रेस पार्टी की राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से खुश हैं। हमें सीट जीतने का पूरा भरोसा है।' मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में सरदारशहर में एक जनसभा को संबोधित किया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी रैलियों को संबोधित किया और पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार किया।

पूनिया ने यह भी कहा कि सरदारशहर के लोग उपचुनाव में भाजपा को वोट देंगे। राजस्थान की 200 सदस्यों की विधानसभा में कांग्रेस के 107 विधायक हैं, भाजपा के 71, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन, सीपीआई (एम) और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के 2-2, राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के एक विधायक है जबकि 13 निर्दलीय विधायक हैं। और एक सीट खाली है जिस पर उपचुनाव हो रहा है। राज्य में अगले साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानकांग्रेसBJPवसुंधरा राजेअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी