लाइव न्यूज़ :

सारंगी ने आर्थिक नरमी पर कहा, ‘सुबह से पहले का घना अंधेरा’

By भाषा | Updated: September 8, 2019 04:22 IST

Open in App

केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने शनिवार को स्वीकार किया कि देश की अर्थव्यवस्था में नरमी है लेकिन साथ ही कहा कि यह ‘‘सुबह से पहले का घना अंधेरा है।’’ सारंगी ने बदलाव का विश्वास जताते हुए दावा किया कि ‘‘सुबह’’ में कोई देर नहीं होगी।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि गायों का संरक्षण और उन्हें सड़कों पर घूमने से रोकना उनके पालकों का काम है। उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘‘हम सुबह से पहले के घने अंधेरे में हैं और मैं समझता हूं कि अब सूर्योदय में कोई विलंब नहीं होगा।

जीएसटी, नोटबंदी, कई तरह की प्रक्रियाएं चल रही हैं। इसके बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था में थोड़ी नरमी है। यद्यपि यह जल्द बदलेगा। आप देखेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘काफी कुछ किया गया है, अर्थव्यवस्था को ग्रामीण विकास के लिए तैयार किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि यदि गौपालक गायों की देखभाल नहीं करते हैं तो सरकार को आवारा गायों की देखभाल और उन्हें गौशालाओं में रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘गायों को सड़कों पर छोड़ना एक अपराध है।’’ सारंगी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पुनी संयंत्र के निरीक्षण के लिए आये हुए थे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित