लाइव न्यूज़ :

लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2026 20:27 IST

सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित विधेयक पर विचार करने के लिए दोनों सदन तीन दिनों (16 से 18 अप्रैल) के लिए पुनः मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला आरक्षण कानून को जल्द से जल्द लागू किया जा सके।संसद की तीन बैठकें होंगी और बैठकें आयोजित की जाएंगी।महत्वपूर्ण विधेयक पर विचार करने के लिए पुनः मिलेगा।

नई दिल्लीः महिला आरक्षण विधेयक पारित करने के लिए बृहस्पतिवार को संसद का वर्तमान बजट सत्र बढ़ा दिया गया और अब लोकसभा तथा राज्यसभा की अगली बैठक 16 अप्रैल को होगी। सूत्रों ने बताया कि दोनों सदनों की तीन दिवसीय बैठक 16 से 18 अप्रैल के बीच हो सकती है। गुरुवार को सूत्रों ने बताया कि लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने वाले विधेयकों को पारित करने के लिए संसद का बजट सत्र संक्षिप्त अवकाश के बाद 16 अप्रैल को पुनः शुरू होगा, ताकि महिला आरक्षण कानून को जल्द से जल्द लागू किया जा सके।

सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित विधेयक पर विचार करने के लिए दोनों सदन तीन दिनों (16 से 18 अप्रैल) के लिए पुनः मिलेंगे। इस दौरान संसद की तीन बैठकें होंगी और बैठकें आयोजित की जाएंगी। महिला आरक्षण को लागू करने के लिए संवैधानिक संशोधन विधेयक पारित किए जाएंगे। आज संसद के दोनों सदन स्थगित रहेंगे।

हालांकि, इन्हें अनिश्चितकाल के लिए स्थगित नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने विपक्षी दलों को सूचित कर दिया है कि सदन 16 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिनों के लिए मिलने की संभावना है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि सदन जल्द ही एक महत्वपूर्ण विधेयक पर विचार करने के लिए पुनः मिलेगा।

उन्होंने कहा, “हमारे पास कुछ विधेयक और महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, और हमने इस बारे में विपक्ष से भी जानकारी साझा की है। अगले दो-तीन हफ्तों में हम एक बहुत महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रहे हैं।” सरकारी कैलेंडर के अनुसार, सदन को 2 अप्रैल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जाना था।

टॅग्स :संसद बजट सत्रमहिला आरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

कारोबारवर्तमान संकट ने पूरी दुनिया की इकोनॉमी को हिला दिया?, पीएम मोदी बोले- अभी तक पश्चिम एशिया में जो नुकसान, रिकवर होने में दुनिया को बहुत समय लगेगा, वीडियो

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए