संजय राउत ने कहा, "शिवसेना ने कोई धोखा नहीं दिया, भाजपा ने हमारा सम्मान नहीं किया, अब वो कभी सत्ता में नहीं आ पायेगी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: May 30, 2022 03:01 PM2022-05-30T15:01:40+5:302022-05-30T15:04:56+5:30

संजय राउत ने कहा कि भाजपा अब कभी महाराष्ट्र की सत्ता में नहीं आ सकती है। उन्होंने कहा कि शिवसेना कभी उसके साथ वादा खिलाफी नहीं की चूंकि भाजपा ने शिवसेना के साथ किये वादे का सम्मान नहीं किया, इसलिए शिवसेना महाविकास अघाड़ी के तौर पर महाराष्ट्र को एक अच्छी सरकार दी और यह शिवसेना की जिम्मेदारी थी।

Sanjay Raut said, "Shiv Sena did not cheat, BJP did not respect us, now it will never be able to come to power" | संजय राउत ने कहा, "शिवसेना ने कोई धोखा नहीं दिया, भाजपा ने हमारा सम्मान नहीं किया, अब वो कभी सत्ता में नहीं आ पायेगी"

फाइल फोटो

Highlightsसंजय राउत ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाने के लिए भाजपा को पूरा श्रेय दिया शिवसेना नेता राउत ने कहा कि पार्टी ने कभी किसी के साथ कोई फरेब नहीं कियाशिवसेना ने संबंधों को निभाने की कोशिश की लेकिन कोई भी संबंध एक पक्ष से नहीं चला करते हैं

मुंबई: शिवसेना के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को श्रेय दिया है।

इसके साथ ही शिवसेना नेता ने कहा कि पार्टी ने किसी के साथ कोई फरेब नहीं किया। शिवसेना ने पूरी कोशिश की संबंधों को निभाने की लेकिन कोई भी संबंध केवल एक पक्ष से नहीं चला करते हैं।

संजय राउत ने रविवार को कहा कि शिवसेना ने कभी किसी के साथ विश्वासघात नहीं किया। उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा ने शिवसेना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान नहीं किया, इसलिए शिवसेना ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए महाविकास अघाड़ी बनाया और लोगों को एक "अच्छी सरकार" दी।

राउत ने कोल्हापुर में शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब भाजपा महाराष्ट्र में कभी सत्ता में नहीं आ सकती है। उन्होंने कहा, "शिवसेना ने कभी वादाखिलाफी नहीं की चूंकि भाजपा ने शिवसेना के साथ किये वादे का सम्मान नहीं किया, इसलिए शिवसेना महाविकास अघाड़ी के तौर पर महाराष्ट्र को एक अच्छी सरकार दी और ये शिवसेना की जिम्मेदारी थी।"

मालूम हो कि साल 2014-19 के दौरान शिवसेना ने भाजपा के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई में सत्ता साझेदारी की थी लेकिन मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर हुए विवाद के बाद साल 2019 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद भाजपा से किनारा कर लिया था।

उसके बाद एनसीपी और कांग्रेस के साथ समझौता करते शिवसेना ने महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाई, जिसके बाद से भाजपा और शिवसेना के बीच छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। कई मौकों पर दोनों ही दल सत्ता के लिए एक-दूसरे पर धोखा देने का आरोप लगाते रहते हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Web Title: Sanjay Raut said, "Shiv Sena did not cheat, BJP did not respect us, now it will never be able to come to power"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे