लाइव न्यूज़ :

संदेशखाली विवाद: महिलाओं ने उन जगहों को दिखाया जहां शेख शाहजहां ने कथित तौर पर उनका शोषण किया था, देखिए वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 28, 2024 12:10 IST

7 फरवरी के बाद से, शाहजहाँ गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहा है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है जिसका नेतृत्व मुख्य रूप से स्थानीय महिलाएं कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंदेशखाली में चल रही उथल-पुथल के बीच, एक व्यथित करने वाला वीडियो सामने आयामहिलाओं ने उन जगहों को दिखाया जहां शेख शाहजहां ने कथित तौर पर उनका शोषण किया थाशाहजहाँ लगातार गिरफ्तारी से बच रहा है

Sandeshkhali row: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में चल रही उथल-पुथल के बीच, एक व्यथित करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिलाओं को उन स्थानों का संकेत दिया है जहां तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों ने कथित तौर पर महिलाओं को उत्पीड़न और शोषण का शिकार बनाया था। 

7 फरवरी के बाद से, शाहजहाँ गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहा है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है  जिसका नेतृत्व मुख्य रूप से स्थानीय महिलाएं कर रही हैं। स्थानीय महिलाओं ने ही  टीएमसी नेताओं पर व्यापक उत्पीड़न और यौन शोषण का आरोप लगाया था।

शाहजहाँ और उसके सहयोगियों के ख़िलाफ़ आरोपों में संदेशखाली में आदिवासियों पर अत्याचार महिलाओं के यौन शोषण का मामला है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) को मिली रिपोर्ट के अनुसार भी प्रभावित व्यक्तियों से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत जबरन मजदूरी वसूलने के मामलों का खुलासा हुआ है।

शाहजहां और उसके साथियों पर झींगा पालन के लिए जबरन जमीन हड़पने और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप भी है। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले का गांव संदेशखाली बीते कुछ हफ्तों से ही चर्चा में है।  5 जनवरी को टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई छापेमारी थी। ईडी की छापेमारी के बाद स्थानीय महिलाओं के आरोपों में वृद्धि देखी गई। महिलाओं ने कहा कि शाजहान की अनुपस्थिति ने उन्हें कई वर्षों से अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में बोलने की हिम्मत दी।

शाहजहाँ लगातार गिरफ्तारी से बच रहा है और राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां उसका पता लगाने का लगातार प्रयास कर रही हैं। हालांकि अब भी शेख शाहजहां गिरफ्त से बाहर है। इस मुद्दे ने पश्चिम बंगाल की सियासत भी गर्माई हुई है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालMamta BanerjeeरेपPolicerapeBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"