लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के एवाई.4.2 प्रकार के दो संदिग्ध मामलों के नमूने जांच को भेजे गए: मंत्री

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 अक्टूबर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के एवाई.4.2 प्रकार के दो संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है और नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा गया है।

सुधाकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वायरस के एवाई.4.2 प्रकार दो संदिग्ध मामले हैं और मैंने अपने विभाग को इसकी पुष्टि के लिए जीनोमिक अनुक्रमण के लिए नमूने भेजने का निर्देश दिया है।’’

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नमूने जांच के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय जीव विज्ञान केंद्र (एनसीबीएस) भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों प्रभावित व्यक्ति बेंगलुरु से हैं और उनमें कोई लक्षण नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि एवाई.4.2 को कोरोना वायरस का डेल्टा संस्करण कहा जाता है, जो ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा है।

कर्नाटक की तैयारियों के बारे में सुधाकर ने कहा कि राज्य ने जीनोम अनुक्रमण शुरू कर दिया है और राज्य में छह-सात (जीनोम) प्रयोगशालाएं स्थापित की हैं।

मंत्री ने कहा कि जब भी कोई नया स्वरूप सामने आता है तो राज्य तुरंत विशेषज्ञों की सलाह ले सकता है और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ चर्चा कर सकता है।

नए संस्करण के ब्रिटेन में नयी दिक्कत उत्पन्न करने के बारे में, उन्होंने कहा कि वह कोविड-19 पर तकनीकी सलाहकार समिति के अध्यक्ष से बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह पता लगाने के लिए अध्ययन चल रहा है कि यह वायरस का किस प्रकार स्वरूप का है।

सुधाकर ने दावा किया कि जिन लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक मिल गई है, उन्हें वायरस से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका उन पर बहुत कम प्रभाव पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य सरकार ने इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?