लाइव न्यूज़ :

समझौता और थार एक्सप्रेस निलंबितः पाक में फंसे गोधरा निवासी 26 लोग वाघा सीमा से भारत लौटे 

By भाषा | Updated: August 31, 2019 19:53 IST

दोनों देशों के बीच रेल सेवाएं निलंबित होने के चलते गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा के करीब 50 लोगों को दो सप्ताह अधिक पाकिस्तान के कराची शहर में ठहरना पड़ा। उनके साथ बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने पांच अगस्त को भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने के बाद दोनों ट्रेनें निलंबित कर दी थीं।होलिया के परिजन को 16 अगस्त को वापसी के लिये थार एक्सप्रेस में सवार होना था।

भारत-पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस ट्रेनें निलंबित होने के बाद कराची में फंसे गुजरात निवासी 26 लोग शनिवार को वाघा सीमा के जरिये भारत लौट आए।

उनके संबंधियों ने यहां यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच रेल सेवाएं निलंबित होने के चलते गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा के करीब 50 लोगों को दो सप्ताह अधिक पाकिस्तान के कराची शहर में ठहरना पड़ा। उनके साथ बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

पाकिस्तान ने पांच अगस्त को भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने के बाद दोनों ट्रेनें निलंबित कर दी थीं। स्थानीय निवासी अनस होलिया ने कहा कि गोधरा के पर्यटकों के पास कराची में ठहरने के लिये एक महीने का पर्यटन वीजा था, जिसे पाकिस्तान ने रेल सेवाएं निलंबित होने के बाद 15 दिन के लिये बढ़ा दिया था।

होलिया के परिजन को 16 अगस्त को वापसी के लिये थार एक्सप्रेस में सवार होना था। अब वह सोमवार को लौटेंगे 'कराची चैम्बर ऑफ कॉमर्स' से जुड़े एक पाकिस्तानी नागरिक सलीम मुर्शाद ने कहा कि शनिवार सुबह 26 लोगों का समूह लाहौर के जरिये वाघा बॉर्ड पर पहुंचा और अब वे अमृतसर जाएंगे, जहां उन्हें गोधरा लौटने के लिए 'गोल्डन टेम्पल मेल' में सवार होना है। 

टॅग्स :धारा ३७०पाकिस्तानजम्मू कश्मीरगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत