लाइव न्यूज़ :

अगर आज बाला साहब होते तो वे..., वानखेड़े की पत्नी ने महाराष्ट्र CM को लिखा खत- हमें हर दिन जलील किया जा रहा है

By अनिल शर्मा | Updated: October 28, 2021 12:18 IST

क्रांति रेडकर ने चिट्ठी में लिखा-  हमें हर दिन लोगों के सामने जलील किया जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बालासाहेब आज यहां होते, तो उन्हें यह पसंद नहीं होता..."।

Open in App
ठळक मुद्देक्रांति रेडकर ने चिट्ठी में लिखा-  हमें हर दिन लोगों के सामने जलील किया जा रहा हैएक मराठी के रूप में, मैं न्याय की आशा के साथ आपकी ओर देखती हूंः क्रांति रेडकर

मुंबईः एनसीपी नेता नवाब मलिक द्वारा एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर लगाए एक के बाद एक आरोपों को लेकर उनकी पत्नी व मराठी अभिनेत्री क्रांति रेडकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खत लिखा है। वानखेड़े की पत्नी ने कहा कि अगर बाला साहब आज जिंदा होते तो वे ये सब बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। 

 क्रांति रेडकर ने चिट्ठी में लिखा-  हमें हर दिन लोगों के सामने जलील किया जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बालासाहेब आज यहां होते, तो उन्हें यह पसंद नहीं होता..."।

रेडकर ने आगे लिखा, सोशल मीडिया पर मौजूद लोग सिर्फ मजा देख रहे हैं। मैं एक कलाकार हूं, राजनीति मुझे नहीं समझती और मुझे उसमें पड़ना भी नहीं है, हमारा कुछ भी संबंध ना होते हुए रोज सुबह हमारी इज्जत उतारी जाती है। शिवसेना के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मजाक हो रहा है आज बालासाहेब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें मंजूर नहीं होता।

वानखेड़े की पत्नी ने आगे लिखा- वह (बालासाहेब) आज यहां नहीं हैं लेकिन आप हैं। हम उन्हें आप में देखते हैं, हमें आप पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि आप मेरे और मेरे परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। एक मराठी के रूप में, मैं न्याय की आशा के साथ आपकी ओर देखती हूं। मैं आपसे न्याय का अनुरोध करताी हूं।

टॅग्स :Sameer WankhedeUddhav ThackerayNawab MalikBalasaheb Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'