लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- "राहुल गांधी हिमाचल चुनाव से पहले ही सरेंडर बोल चुके हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 22, 2022 18:35 IST

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कहा कि राहुल गांधी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहले ही कांग्रेस की हार को स्वीकार तक चुके हैं। इसलिए वो केरल और कर्नाटक से यहां चुनाव प्रचार में आने को तैयार नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा ने हिमाचल प्रदेश में अपनी पुरानी शैली में विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर हमला बोलाहिमाचल की जनता भी यह बात समझ रही है कि राहुल गांधी ने यहां के चुनाव में सरेंडर बोल चुके हैंजिस तरह से दिल्ली में मां-बेटे की पार्टी बिखर चुकी है, हिमाचल में भी उनकी पार्टी का यही हाल है

धर्मशाला: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने हिमाचल प्रदेश में अपनी पुरानी शैली में विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। धर्मशाला में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल कांग्रेस  नेता ऐसे बयानबाजी कर रहे हैं जैसे लगता है कि वे यहां पर चुनाव बाद सरकार बनाने जा रहे हैं।

संबित पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, "एक मां-बेटे की जोड़ी दिल्ली में और एक मां-बेटे (प्रतिभा सिंह-विक्रमादित्य सिंह) की जोड़ी हिमाचल में जमानत पर हैं। मां-बेटे का नेतृत्व कांग्रेस में कोई स्वीकार नहीं कर रहा है और यही हाल हिमाचल प्रदेश में भी है।"

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा, "यहां भी कई कार्यकारी अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है क्योंकि मां-बेटे का नेतृत्व काम नहीं कर रहा है। उन्हीं कार्यकारी अध्यक्षों में कुछ पीएम मोदी के प्रशंसक भी निकले। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"

धर्मशाला में खासतौर से राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनावी माहौल में भी केरल और कर्नाटक घूम रहे हैं। इसका साफ मतलब है कि वो हिमाचल प्रदेश को लेकर कतई गंभीर नहीं हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी को हिमाचल की जनता से कोई लेना-देना नहीं है और यह बात यहां की जनता भी समझ चुकी है कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के चुनाव से पहले ही सरेंडर बोल चुके हैं। सच्चाई तो यह है कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में भाजपा के सामने अपनी हार को स्वीकार कर चुके हैं और इसलिए वो दक्षिण भारत से इधर आने को तैयार नहीं हैं।

पात्रा ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में कांग्रेस तार-तार हो चुकी है, ठीक वैसी ही स्थिति ही उसकी यहां पर भी है। उनके लिए परिवार ही पार्टी है, जबकि हमारे लिए तो पार्टी ही परिवार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस को दहाई का अंक भी नहीं पार करने देगी और पूर्व बहुमत के साथ फिर से राज्य में सरकार बनायेगी। 

 

टॅग्स :संबित पात्राहिमाचल प्रदेशराहुल गांधीसोनिया गाँधीHimachal Pradesh BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?