लाइव न्यूज़ :

संभल हिंसा: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क सहित 17 लोगों पर केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 11:29 IST

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि  गुरुवार दोपहर चौधरी सराय इलाके में एक बस में आग लगा दी गयी जबकि दूसरी बस में तोड़फोड़ की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल सम्भल में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बन्द कर दी गई है। संभल के जिलाधिकारी अविनाश के सिंह ने बताया की संभल में कुछ लोगों ने दो बसों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क सहित 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की दो बसों को नुकसान पहुंचाया था।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि  गुरुवार दोपहर चौधरी सराय इलाके में एक बस में आग लगा दी गयी जबकि दूसरी बस में तोड़फोड़ की गयी। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं और आग पर काबू करने का प्रयास किया। संभल के जिलाधिकारी अविनाश के सिंह ने बताया की संभल में कुछ लोगों ने दो बसों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। हालांकि मामूली आग लगी। साथ ही पुलिस चौकी के बाहर पथराव भी किया गया।

फिलहाल सम्भल में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बन्द कर दी गई है। नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश में संभवत: यह पहली बड़ी घटना है जिसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूननागरिकता संशोधन कानून 2019एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)उत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष