लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः फूलपुर सीट से सपा ने पंधारी यादव को दिया टिकट, बीजेपी की केसरी से मुकाबला 

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 20, 2019 12:15 IST

उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट फूलपुर से समाजवादी पार्टी ने पंधारी यादव को टिकट दिया है। वो सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट फूलपुर से समाजवादी पार्टी ने पंधारी यादव को टिकट दिया है। वो सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं। पंधारी यादव सपा के प्रदेश सचिव हैं। इससे पहले वो जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की केसरी देवी पटेल से है। गौरतलब है कि इस सीट पर 2018 उप-चुनाव में सपा के नागेंद्र पटेल ने जीत दर्ज की थी। 2014 में फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्य सांसद बने थे। 2017 में उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी।

फूलपुर लोकसभाः 2014 के नतीजे

2014 लोकसभा चुनाव की मोदी लहर में फूलपुर सीट पर बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। 2017 में उत्तर प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाए गए। 2018 उपचुनाव में यहां से समाजवादी पार्टी के नागेंद्र सिंह ने बीजेपी के कौशलेंद्र सिंह पटेल को हराया। इस हार के बाद बीजेपी की काफी फजीहत हुई थी।

फूलपुर लोकसभाः कुछ जरूरी बातें

- फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 19,35,218 मतदाता हैं। - पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,70,897 है।- महिला मतदाताओं की संख्या 8,64,321 है।- 18 से 35 आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या 41 प्रतिशत है।- 2011 की जनगणना के मुताबिक इस क्षेत्र में 85 प्रतिशत हिंदू और 13 प्रतिशत मुस्लिम रहते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावफूलपुरउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण