लाइव न्यूज़ :

"यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार", नीतीश कुमार के समर्थन में सपा कार्यालय के बाहर लगा बैनर

By आजाद खान | Updated: September 10, 2022 13:12 IST

आपको बता दें कि लखनऊ के समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक बैनर लगाया गया है। इस बैनर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीरें एक साथ देखने को मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा पार्टी ऑफिस में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी देखने को मिल रही है।पार्टी के लखनऊ वाले ऑफिस के बाहर एक बैनर लगाया गया है। बैनर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की फोटो देखी गई है।

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की तैयारियां शुरू होते दिख रही है। इसी कड़ी में लखनऊ के समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक बैनर लगाया गया है जिसमें 2024 में मोदी सरकार की हार की बात कही जा रही है। 

आपको बता दें कि यह बैनर समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर तब लगाए गए है जब सभी विपक्षी पार्टियों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने और भाजपा को 2024 लोकसभा चुनाव में हराने की बात कही जा रही है। 

क्या लिखा है बैनर में

आपको बता दें कि इस बैनर को लखनऊ के समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया है। बैनर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के फोटो लगे हुए है और 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने की बात कही गई है। 

फोटो में यह देखा गया है कि बैनर पर लिखा हुआ है, "यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार"। इस बैनर के नीचे आईपी सिंह, समाजवादी पार्टी भी लिखा दिखाई दे रहा है। 

विपक्षी दल ने क्या कहा था

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विपक्षी नेता और सीएम ममता बनर्जी ने यह दावा किया था कि 2024 में वे पश्चिम बंगाल से एक खेल की शुरुआत करेंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि सभी विपक्षी पार्टी के नेता उनके साथ मिलकर भाजपा को हराने की तैयारी कर रहे है।

मामले में बोलते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा था, "2024 में हम बंगाल से एक खेल की शुरूआत करेंगे। हेमंत (सोरेन), अखिलेश (यादव), नीतीश (कुमार), मैं और अन्य साथी एकजुट होंगे, फिर वे (भाजपा) सरकार कैसे बनाएंगे? भाजपा सरकार की कोई जरूरत नहीं है।"

भाजपा ने किया था पलटवार

ऐसे में सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर भाजपा को 2024 लोकसभा चुनाव में हराने को लेकर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है, "हर कोई दावेदारी कर रहा है। राहुल जी अलग यात्रा निकाल रहे हैं, अरविंद केजरीवाल अलग यात्रा निकाल रहे हैं। नीतीश जी राजनीतिक पर्यटन पर निकले हैं। ये सभी लोग मिल जाएंगे तो भी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।"

टॅग्स :समाजवादी पार्टीनीतीश कुमारअखिलेश यादवलखनऊMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब