लाइव न्यूज़ :

समाजवादी पार्टी के नेता ने दी हैरान कर देने वाली सलाह, पार्टी कार्यकर्ताओं को बताई वोटिंग बढ़ाने के लिए अनोखी रणनीति

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2019 09:52 IST

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के टीकमगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता आरआर बंसल कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी की रणनीति को साझा कर रहे थे। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं को निर्वाचन क्षेत्र में कैसे काम करना है इस पर दिशा निर्देश दे रहे थे। 

Open in App

समाजवादी पार्टी (एसी) के एक नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हैरान कर देने वाली सलाह दी है, जिस पर चुनाव आयोग आपत्ति दर्ज कर सकता है। दरअसल, एसपी नेता का कहना है कि कार्यकर्ता गावों में जाएं और जो लोग वोट डालने नहीं जाते हैं उनकी पर्ची ले आएं और लाकर खुद ही वोट डाल लें। 

दरअसल, मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के टीकमगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता आरआर बंसल कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी की रणनीति को साझा कर रहे थे। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं को निर्वाचन क्षेत्र में कैसे काम करना है इस पर दिशा निर्देश दे रहे थे। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'विधानसभा चुनाव में 60 फीसदी वोट पड़ा था, लेकिन अब (लोकसभा चुनाव) 60 फीसदी वोट पड़ेगा। काफी लोग वोट डालने नहीं आते हैं। ऐसे में हमारे कार्यकर्ताओं का दायत्व बनता है कि गांव में जाएं और जो लोग वोट नहीं डाल रहे हैं उनसे पर्ची ले आएं और पर्ची ला करके खूब वोट डालो।'इससे पहले समाजवादी पार्टी के एक नेता उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार जयाप्रदा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दरअसल, फिरोज खान ने जया को लेकर कहा था, 'एक दिन बस में जा रहा था.. तो उनका (जया प्रदा) काफिला जा रहा था.. जाम लगा था तो मैंने बस में से उतरकर उनको देखने की कोशिश की.. और ये भी हो सकता है कि जाम खुलवाने के लिए कहीं ठुमका न लगा दें ये.. बड़ी अजीब-अजीब सी बात है और रामपुर में तो.. रामपुर की शामें बड़ी रंगीन हो जाएंगी अब तो.. जब चुनावी माहौल चलेगा..।'

टॅग्स :समाजवादी पार्टीमध्य प्रदेशलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह