लाइव न्यूज़ :

सलमान खुर्शीद की किताब पर बिहार में सियासत तेज, कांग्रेस में भी विरोध के स्वर, आलाकमान से कार्रवाई की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2021 20:19 IST

बिहार कांग्रेस के नेता व पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने सख्‍त लहजे में सलमान खुर्शीद की किताब में लिखी बातों को पूरी तरह से गलत करार दिया है.

Open in App

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अयोध्या फैसले पर लिखी गई पुस्तक को लेकर बिहार में भी सियासत गरमा गई है. सलमान खुर्शीद के पुस्तक में लिखी गई बातों पर उनके विरोधी तो निशाना साध ही रहे हैं, अब बिहार में उनकी पार्टी के अंदर से ही इस पर सवाल उठने लगे हैं. बिहार प्रदेश कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आलाकमान से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

सुशील मोदी ने उठाए सवाल

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर गुरुवार को कहा कि साधु-संतों की तुलना इस्लामी कट्टरपंथियों से करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ कांग्रेस को कडी कार्रवाई करनी चाहिए. 

खुर्शीद ने अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में संतों के आंदोलन की तुलना आईएसआईएस और बोकोहरम जैसे क्रूर संगठनों से की है. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जनेऊधारी ब्राह्मण राहुल गांधी  बताएं कि क्या हिंदुओं का यह अपमान पार्टी की राय है? 

वहीं अब बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयशवाल ने इसे लेकर एक फेसबुक पोस्ट किया है. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि- 'अगर हिंदुत्व की तुलना आइएसआइएस और बोको हराम से होती तो सलमान खुर्शीद यह लिखने में कभी सक्षम नहीं हो पाते. भारत में रहकर हिंदुत्व के खिलाफ इतनी घटिया बात कहने में वे इसीलिए सक्षम हैं क्योंकि हिंदुत्व सदैव सहिष्णु रहा है, वरना किसी भी इस्लामिक बहुसंख्यक देश में कोई भी व्यक्ति वहां के बहुसंख्यकों के धर्म के खिलाफ लिखने की कल्पना भी नहीं कर सकता है.' 

'प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा है कि-''हाल ही में बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दिन बहुसंख्यक समाज के लोगों ने ही अपने धर्म ग्रंथ को अपमानित किया और इसका इल्जाम हिंदुओं पर लगाकर हिंदुओं की हत्यायें कर दी और सैकड़ों घर जला दिए. यही अंतर है हिंदू बाहुल्य देश और इस्लाम बाहुल्य देश में.'

कांग्रेस में उठी सलमान खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई की मांग

किताब में कही गई बातों को लेकर कांग्रेस पार्टी के अंदर से ही विरोध के सुर उठने लगे हैं. बिहार कांग्रेस ने तो सलमान खुर्शीद से माफी मांगने तक की मांग कर दी है. 

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक सलमान खुर्शीद को यह समझना चाहिए कि आतंकवाद को किसी की धर्म या जात से जोडकर नहीं देखा जा सकता. देश के दो-दो पूर्व प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले का संबंध किसी एक धर्म से नहीं था. किसी भी जात और धर्म में आतंकवादी मानसिकता के लोग हो सकते हैं. ऐसे में सलमान खुर्शीद का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. 

बिहार कांग्रेस के नेता व पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने सख्‍त लहजे में सलमान खुर्शीद की किताब में लिखी बातों को पूरी तरह से गलत करार दिया है. उन्‍होंने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता है. उन्होंने सलमान खुर्शीद से माफी मांगने की बात की कही है.

टॅग्स :Salman Khurshidकांग्रेससुशील कुमार मोदीSushil Kumar Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ