गोडसे के वंशज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, नेशनल हेराल्ड मामले में प्रदर्शन कर रहे हजारों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सुरजेवाला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 13, 2022 01:44 PM2022-06-13T13:44:56+5:302022-06-13T14:39:47+5:30
कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने एक ट्वीट में लिखा- कायर मोदी सरकार ने केन्द्रीय दिल्ली को छावनी में तबदील कर दिया है। सैंकड़ों पुलिस बैरीयर और हजारों पुलिस के सिपाहियों को लगा क्या साबित कर रहे हैं?
नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है। राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय से ईडी दफ्तर पहुंचे। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन जताया।
कांग्रेस ने राहुल गांधी की पेशी के मद्देनजर देश भर में ईडी कार्यालयों के बाहर ‘सत्याग्रह’ का फैसला किया था और दिल्ली में भी बड़े पैमाने पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रखी थी। कांग्रेस के यहां प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर पुलिस ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और पार्टी मुख्यालय के आसपास धारा 144 लगा दी। मुख्य विपक्षी दल के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ईडी को भाजपा का ‘इलेक्शन मैनेजमेंट डिमार्टमेंट’ करार दिया और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कांग्रेस के ‘सत्याग्रह’ को रोकने के लिए नयी दिल्ली के इलाके में अघोषित आपातकाल लगा दिया है।
गोडसे के वंसज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे:नेशनल हेराल्ड केस पर रणदीप सिंह सुरजेवाला,कांग्रेस pic.twitter.com/tw7CcayvqH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सुरजेवाला ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि गोडसे के वंशज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। सुरजेवाला ने कहा, अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे।
डरपोक मोदी सरकार ने हज़ारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 13, 2022
अंग्रेज भी पुलिस के पीछे छिपता था,
मोदी सरकार भी पुलिस के पीछे छुपती है।#IndiaWithRahulGandhipic.twitter.com/s0xQjPQ8YA
कांग्रेस प्रवक्ता ने हिरासत में लिए जाने की तस्वीर साझा करते हुए कहा हि कायर मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे और हमें आजीवन कारावास दे पर अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने एक ट्वीट में लिखा- कायर मोदी सरकार ने केन्द्रीय दिल्ली को छावनी में तबदील कर दिया है। सैंकड़ों पुलिस बैरीयर और हजारों पुलिस के सिपाहियों को लगा क्या साबित कर रहे हैं? हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी क्यों? क्या पैदल चलना भी अपराध है? सत्य का आंदोलन चलता रहेगा।