लाइव न्यूज़ :

बीजपी सांसद प्रज्ञा ने धरना किया समाप्त, कांग्रेस विधायक ने दी थी उन्हें जिंदा जलाने की धमकी 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 9, 2019 07:35 IST

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के धरना प्रदर्शन को लेकर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. शर्मा ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि प्रज्ञा सिंह को धरना देना है, तो दिल्ली में जाकर प्रदर्शन करे. एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी, ये क्या बात हुई

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपना ब्यावरा दौरा रद्द कर दिया है. कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा को जिंदा जलाने की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्होंने मुल्तानपुरा जाने का ऐलान किया था.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपना ब्यावरा दौरा रद्द कर दिया है. कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा को जिंदा जलाने की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्होंने मुल्तानपुरा जाने का ऐलान किया था. सदन के विशेष सत्र की व्यवस्तता का हवाला देकर ये दौरा रद्द किया गया है, लेकिन लड़ाई जारी रखने की बात कही है.

गौरतलब है कि शनिवार को भी इस मसले पर देर रात तक ड्रामा हुआ था. प्रज्ञा ठाकुर कमलानगर थाने में कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंची थीं, लेकिन जब एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो थाने में ही धरने पर बैठ गर्इं. करीब तीन घंटे तक धरने पर बैठी रहीं. पुलिस ने उन्हें मामला उनके थाने का नहीं होने से एफआईआर लिखने से मना कर दिया था. 

वहीं ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश आलाकमान से आए एक फोन काल के बाद प्रज्ञा के सुर नरम पड़ गए और उसके बाद धरना खत्म कर दिया गया.यही वजह मुल्तानपुरा दौरा रद्द करने के पीछे भी मानी जा रही है. प्रज्ञा ठाकुर ने पुलिस पर कांग्रेस सरकार के दवाब में शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया और आंदोलन जारी रखने की बात कही है.

नौटंकी कर रही है प्रज्ञा

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के धरना प्रदर्शन को लेकर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. शर्मा ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि प्रज्ञा सिंह को धरना देना है, तो दिल्ली में जाकर प्रदर्शन करे. एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी, ये क्या बात हुई. कम से कम महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ तो काम करो, यहां धरना देकर प्रज्ञा ठाकुर सिर्फ नौटंकी कर रही हैं. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के महिला सुरक्षा को लेकर धरने पर बैठने को लेकर कहा कि महिला सुरक्षा के लिए जितने काम मध्यप्रदेश सरकार में हो रहे हैं, उतने तो पूरे देश में नहीं हुआ है.

क्या था पूरा मामला

हाल ही में लोकसभा में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिसके बाद देशभर में राजनीति गरमा गई थी. हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग लिया था. कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने इसको लेकर पूरजोर विरोध किया था. इसी क्रम में कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर को वह जिंदा जला देने की चेतावनी तक दे डाली थी. हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी भी मांग लिया था, जिसको लेकर प्रज्ञा ने ट्वीट कर पलटवार करते हुए लिखा था कि 8 दिसंबर को वह गोवर्धन दांगी के घर जाएंगी अगर वह उन्हें जलाना चाहते हैं तो जला लें. लेकिन 8 तारीख से 1 दिन पहले ही साध्वी प्रज्ञा गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने कमला नगर थाने पहुंच गर्इं.

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos