लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के विरोध में संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगा शिअद

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जनवरी पंजाब में विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों को लागू करने के केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये का विरोध करने के लिये पार्टी संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी ।

शिअद के इस फैसले से पहले कांग्रेस की अगुवाई में राकांपा, शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों ने किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध करने का निर्णय किया है। इसके अलावा दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने भी संबोधन में उपस्थित नहीं रहने का निर्णय किया है।

संसद के बजट सत्र की शुरूआत शुक्रवार को होगी । इस दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे ।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेताओं - बलविंदर सिंह भुंदर, नरेश गुजराल एवं प्रेम सिंह चंदूमाजरा- ने संयुक्त बयान जारी कर कहा, ‘‘शिअद किसानों की पार्टी है । हम हमेशा कृषक समुदाय के साथ और उनके लिये खड़े रहे हैं।’’

तीनों नेताओं ने बयान में कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति में, जब किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं केंद्र का रवैया कठोर है, हम महसूस करते हैं कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में मौजूद रहना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। तीन कृषि कानूनों को लागू करने के केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये का विरोध करने के लिये पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी ।’’

शिअद प्रमुख सुखबीर बादल एवं उनकी पत्नी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल लोकसभा के जबकि भूंदर एवं गुजराल राज्यसभा के सदस्य हैं ।

शिअद के एक अन्य राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने पार्टी से अपने रास्ते अलग कर लिये हैं और उन्होंने अपनी पार्टी शिअद (लोकतांत्रिक) का गठन किया है।

शिअद नेताओं ने कृषि कानूनों को मौजूदा समय में सबसे बड़ा खतरा करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले