लाइव न्यूज़ :

'कुर्सियों पर ऐसे लोग बैठे हैं, जो किसी को आगे नहीं आने देना चाहते', सचिन पायलट का गहलोत पर इशारों में निशाना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 6, 2023 19:30 IST

बाड़मेर में कार्यक्रम के दौरान सीएम गहलोत के मंत्रिमंडल के 4 मंत्री और 12 विधायक पायलट के साथ मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में 4 मंत्रियों और 12 विधायकों के जमावड़े को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट का गहलोत पर इशारों में निशानाकहा- कुर्सियों पर ऐसे लोग बैठे हैं, जो किसी को आगे नहीं आने देना चाहतेराजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे पायलट

जयपुर: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच की अदावत किसी से छुपी नहीं है। दोनों को जब भी मौका मिलता है एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूकते। सचिन पायलट ने राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा ही किया। 

कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी के बेटे की याद में बनाए गए वीरेंद्र धाम हाईटेक हॉस्टल का लोकार्पण और प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा, "गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ना चाहते हैं, नौकरी करना चाहते हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए उनके मां-बाप क्या कुछ नहीं करते। सब कुछ करने के बाद परीक्षा के दौरान पेपर लीक हो जाता है और कैंसिल हो जाता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, इसलिए ऐसा लगातार हो रहा है। क्योंकि हमारे आपके बीच से निकलने वाला बच्चा उन कुर्सियों तक नहीं पहुंचा है। उन कुर्सियों पर ऐसे लोग बैठे हैं, जो किसी को आगे नहीं आने देना चाहते।"

सचिन पायलट ने आगे कहा, "हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना है। देश की उन तमाम कुर्सियों तक पहुंचना है, जहां पर बैठकर लोग इस तरह के फैसले करते हैं। तभी हम हमारे लोगों का विकास कर पाएंगे। हमको अपने अधिकार लेने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ता है। कहीं दो 2 तो कहीं 4 परसेंट. कई जगह 8% में फंसा कर रख दिया है। गांव का गरीब किसान का बेटा पढ़ाई करके आगे बढ़ता है।"

इस दौरान सचिन पायलट ने अपनी ताकत भी दिखाई। बाड़मेर में कार्यक्रम के दौरान सीएम गहलोत के मंत्रिमंडल के 4 मंत्री और 12 विधायक पायलट के साथ मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में 4 मंत्रियों और 12 विधायकों के जमावड़े को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर के पूर्व सांसद व बीजेपी के नेता कर्नल सोनाराम चौधरी भी पायलट के साथ मंच पर मौजूद थे। इसके बाद राज्य में नए सियासी समीकरण उभरने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर