लाइव न्यूज़ :

11 महिलाओं का एक समूह दर्शन के लिए पहुंचा सबरीमाला मंदिर, बीच रास्ते में श्रद्धालुओं ने रोका

By भाषा | Updated: December 23, 2018 09:34 IST

महिलाओं के समूह ने मंदिर परिसर से लगभग पांच किलोमीटर दूर पारंपरिक वन पथ के माध्यम से अयप्पा मंदिर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन श्रद्धालुओं के विरोध की वजह से वे आगे नहीं बढ़ सकीं।

Open in App

पंबा इलाके में तब तनाव उत्पन्न हो गया जब रविवार की सुबह 50 साल से कम उम्र की 11 महिलाओं के एक समूह ने भगवान अयप्पा मंदिर पहुंचने की कोशिश की। 

महिलाओं के समूह ने मंदिर परिसर से लगभग पांच किलोमीटर दूर पारंपरिक वन पथ के माध्यम से अयप्पा मंदिर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन श्रद्धालुओं के विरोध की वजह से वे आगे नहीं बढ़ सकीं।

 

ये सभी महिलाएं चेन्नई स्थित 'मानिथि' संगठन की सदस्य हैं। समूह की सदस्य तिलकवती ने कहा, "मंदिर में दर्शन नहीं होने तक हम प्रदर्शन जारी रखेंगे। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हमें वापस जाने को कहा है। लेकिन हम वापस नहीं जाएंगे।" 

गौरतलब है कि सबरीमाला मंदिर में 10-50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर पारंपरिक रूप से लगी रोक के खिलाफ आदेश देकर उच्चतम न्यायालय ने 28 सितंबर को सभी आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश और पूजा की अनुमति दे दी थी। तब से मंदिर में प्रवेश को लेकर कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं। 

टॅग्स :सबरीमाला मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSabarimala Temple Gold Theft: सबरीमला मंदिर में सोना चोरी मामले में पूर्व कार्यकारी अधिकारी गिरफ्तार, एसआईटी ने लिया एक्शन

भारतसबरीमला मंदिर जाने के सपने को पूरा करने के लिए पादरी ने लौटाया चर्च का लाइसेंस, फैसले पर हुआ था विवाद

भारतवीडियो: भारी बारिश में भिंगते हुए दर्शन के लिए सबरीमाला पहुंचे भक्तों की भीड़, लाइन लगाकर मंदिर में प्रवेश किए भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं

पूजा पाठछह महीने बाद फिर खुला सबरीमला मंदिर, अयप्पा मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बॉलीवुड चुस्कीमशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए सबरीमाला मंदिर में की गई विशेष 'उषा पूजा'

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?