लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- हमें अपने जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 19, 2022 17:12 IST

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमें राजनीतिक आलोचना से कोई समस्या नहीं है लेकिन हमें अपने जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारे जवानों के लिए 'पिटाई' शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि जब मैं देखता हूं कि कौन सलाह दे रहा है तो मैं केवल झुक सकता हूं और सम्मान कर सकता हूं।राहुल गांधी ने कहा था कि विदेश मंत्री बयान देते रहते हैं, लेकिन उन्हें अपनी समझ को और गहरा करना चाहिए।

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि जवानों का सम्मान किया जाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में भारत-चीन झड़प पर राहुल गांधी के बयान के जवाब में आई है। जयशंकर ने कहा, "हमें राजनीतिक आलोचना से कोई समस्या नहीं है लेकिन हमें अपने जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने सुना है कि मेरी अपनी समझ को और गहरा करने की जरूरत है। जब मैं देखता हूं कि कौन सलाह दे रहा है तो मैं केवल झुक सकता हूं और सम्मान कर सकता हूं। हमारे जवानों के लिए 'पिटाई' शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।" बता दें कि तवांग में भारत-चीन झड़प पर गांधी ने कहा था कि हमें समझना चाहिए कि क्या हो रहा है। विदेश मंत्री बयान देते रहते हैं, लेकिन उन्हें अपनी समझ को और गहरा करना चाहिए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तब ये भी कहा था कि चीन ने हमारी जमीन ले ली है। वे जवानों को पीट रहे हैं। चीन की धमकी साफ है। और सरकार इसे अनदेखा कर छुपा रही है। चीन लद्दाख और अरुणाचल में हमले की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सो रही है। 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी जिसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी पक्ष को घर भेजने का करारा जवाब दिया था।

टॅग्स :S Jaishankarकांग्रेसअरुणाचल प्रदेशArunachal Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष