लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में रूसी नागरिकों की मौत और फिर अंतिम संस्कार पर मनीष तिवारी ने उठाए सवाल, रूसी राजदूत ने दिया फिर ये जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 30, 2022 13:46 IST

रूसी दूत डेनिस अलीपोव ने पिछले सप्ताह ओडिशा के एक होटल में दो रूसी नागरिकों की मौत पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी दूत डेनिस अलीपोव ने दो रूसी नागरिकों की मौत पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी।रूसी राजदूत ने कहा कि हम ओडिशा में दो रूसी नागरिकों की मौत के मामले में भारतीय अधिकारियों द्वारा जांच के प्रयासों की सराहना करते हैं।मनीष तिवारी की टिप्पणी के एक दिन बाद रूसी दूत डेनिस अलीपोव का ट्वीट सामने आया है।

नई दिल्ली: रूसी दूत डेनिस अलीपोव ने ओडिशा के एक होटल में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए दो रूसी नागरिकों की मौत पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। ट्वीट करते हुए भारत में रूसी राजपूत ने कहा, "हम ओडिशा में दो रूसी नागरिकों की मौत के मामले में भारतीय अधिकारियों द्वारा जांच के प्रयासों की सराहना करते हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "इस बीच कुछ हरक्यूल पोयरोट प्रेमियों के लिए यह सीखना उपयोगी होगा कि रूस में दाह संस्कार उतना ही प्रथागत है जितना कि दफनाना।" बता दें मनीष तिवारी की टिप्पणी के एक दिन बाद रूसी दूत डेनिस अलीपोव का ट्वीट सामने आया है। तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दो ईसाइयों को दफनाया नहीं गया अंतिम संस्कार! क्यों? हरक्यूल पॉयरो कहते हैं कि जली हुई लाशें कोई कहानी नहीं बयां करतीं।"

बताते चलें कि ओडिशा के रायगढ़ जिले के एक ही होटल में दो रूसी नागरिक मृत पाए गए। मृतकों में एक रूसी सांसद है। रूसी सांसद और कारोबारी पवेल एंतोव की 24 दिसंबर को होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी, जबकि उनके साथ भारत यात्रा पर आए व्लादिमीर बिदेनोव भी 22 दिसंबर को अपने कमरे में मृत पाए गए थे। 

टॅग्स :Manish Tewariकांग्रेसओड़िसाOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना