लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रेल मंत्री से की अपील, कहा- लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रवासी मजदूरों के लिए मुंबई-पुणे से चलाएं विशेष ट्रेन

By सुमित राय | Updated: April 23, 2020 15:43 IST

अजित पवार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से लॉकडाउन खत्म होने के बाद मुंबई और पुणे से विशेष ट्रेन चलाने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से लॉकडाउन खत्म होने के बाद मुंबई और पुणे से विशेष ट्रेन चलाने की अपील की है।पवार ने कहा कामगार लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने घरों को जाने के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल सकते हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और इस दौरान भारतीय रेलवे के ट्रेनों का परिचालन भी बंद है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से लॉकडाउन खत्म होने के बाद मुंबई और पुणे से विशेष ट्रेन चलाने की अपील की है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से कहा है कि तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों  तक पहुंचाने के लिए मुंबई और पुणे से विशेष ट्रेनों का परिचालन करें।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार अजीत पवार ने पीयूष गोयल को लिखे पत्र में कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगार लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने घरों को जाने के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है। पवार ने कहा कि इससे बचने के लिए रेल मंत्रालय को विशेष ट्रेनें चलानी चाहिए।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ही है और अब तक राज्य में कोरोना वायरस की चपेट में 5652 लोग आ चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से 269 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि 789 लोग ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोरोना वायरस से 21393 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 681 लोगों की जान जा चुकी है और 4258 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और इस हिसाब से देश में अभी कोरोना वायरस के 16454 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अजित पवारपीयूष गोयलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन