लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: धार्मिक स्थल पर मीट फेंके जाने की अफवाह के बाद सांप्रदायिक तनाव, धारा 144 लागू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 3, 2018 11:59 IST

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में बीफ को लेकर अफवाह ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली(3 मार्च): पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में बीफ को लेकर अफवाह ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। खबर के अनुसार शुक्रवार (2 मार्च) को होली के पर्व पर मंदिर में मांस फेंकने की अफवाह से लोगों के अंदर रोष पैदा हो गया है।

दत्तापुकुर के चलताबेरिया इलाके ये घटना बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मंदिर के मांस फेकने की खबर के बाद लोगों ने जमकर नारेबाजी की, लेकिन किसी भी तरह की सांप्रदायिक हिंसा की खबर अभी तक नहीं आई है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार इलाके हालात काबू में रहें इसलिए रेपिड एक्शन फोर्स (आएएफ) को मौके पर रवाना कर दिया गया। साथ ही यहां धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

वहीं, पूरे घटनाक्रम पर पुलिस का कहना है कि यहां के हालात पर काबू पा लिया गया है, शांति कायम रहे इसलिए पुलिसबल भी तैनात है। हालांकि पुलिस अधिकारी मंदिर में मांस फेंके जाने की खबर की पुष्टि नहीं कर सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस तरह की घटनाएं पहले भी देखी जा चुकी हैं। यूपी समेत कई राज्यों में बीफ की अफवाह ने उग्र रूप पहले लिया हुआ है, इसलिए ही यहां पुलिस पूरी तरह से चौक्कनी हैं ताकि किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हो पाए। पुलिस के अनुसार ये महज एक अफवाह भी हो सकती है हम मामले की फिलहाल जांच कर रहे हैं।

 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब