लाइव न्यूज़ :

आरएसएस कार्यकर्ता हत्या: भाजपा ने केरल सरकार पर दोषियों का साथ देने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: February 25, 2021 16:12 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 25 फरवरी भाजपा ने बृहस्पतिवार को अलप्पुझा जिले में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ माकपा का इस्लामिक संगठन के साथ राजनीतिक गठबंधन होने के कारण केरल सरकार पर एसडीपीआई से नाता रखने वाले आरोपियों का साथ दे रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने सरकार ने केरल में ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया' (एसडीपीआई) के मूल संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करने उसे एक ‘‘आतंकवादी संगठन’’ करार दिया।

अलप्पुझा में चेर्थला के पास नगमकुलनगर इलाके में आरएसएस और एसडीपीआई के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू (23) की बुधवार रात मौत हो गई थी।

पुलिस ने मामले में एसडीपीआई के आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

सुरेन्द्रन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ पुलिस नगमकुलनगर में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या करने वाले एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं की मदद कर रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा नीत एलडीएफ और कांग्रेस नीत यूडीएफ राज्य में एसडीपीआई के साथ मिलकर काम कर रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने आरोप लगाया कि वाम दल और कांग्रेस दोनों ही राज्य में ‘‘ आतंकवादी संगठनों जैसे लोकप्रिय मोर्चे’’ को अपना वोट बैंक बनाए रखने के लिए बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र दक्षिणी राज्य में ‘‘धर्म आधारित आतंकवादी गतिविधियों’’ के खिलाफ आवश्यक कदम उठाएगा।

इस बीच, अलप्पुझा में एसडीपीआई की जिला समिति ने एक बयान में आरोप लगाया कि आरएसएस ने नगमकुलनगर में उसके अभियान पर ‘‘ साजिश रच हमला’’ किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत