लाइव न्यूज़ :

RSS मानहानि मामला: राहुल गांधी और सीताराम येचुरी के खिलाफ 1 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2019 18:38 IST

आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने राहुल गांधी और सीताराम येचुरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था। चंपानेरकर ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और सीताराम येचुरी ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में आरएसएस का हाथ बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस मानहानि मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी।राहुल गांधी और सीताराम येचुरी पर पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में आरएसएस का हाथ जोड़ने का आरोप है।

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) मानहानि मामले मंगलवार (30 अप्रैल) को महाराष्ट्र के ठाणे में सुनवाई हुई। आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने राहुल गांधी और सीताराम येचुरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था।

चंपानेरकर ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और सीताराम येचुरी ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में आरएसएस का हाथ बताया था। अब इस मामले में अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी।

बता दें कि महाराष्ट्र के भिवंडी में राहुल गांधी के खिलाफ एक और मानहानि का मुकदमा चल रहा है। दरअसल राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की हत्या में संघ का हाथ बताया था। इसी को लेकर भिवंडी में कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ आरोप भी तय हो चुके हैं।

बता दें कि मंगलवार (30 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष के वकील और नेता अभिषेक मनु सिंघवी को उनकी ओर से माफी मांगनी पड़ी। 'चौकीदार चोर है' बयान पर शीर्ष अदालत ने राहुल गांधी को फटकार लगाई और कहा कि अदालत कब ऐसा कहा जो उसका हवाल देकर वह आरोप लगा रहे हैं। शीर्ष अदालत ने अब सिंघवी को 6 मई को हलफनामा दायर करने का समय दिया है। सिंघवी ने कहा कि वह तीन गलतियों पर माफी मांगते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीसीताराम येचुरीकांग्रेससीपीआईएमगौरी लंकेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम