RSMSSB Livestock Assistant भर्ती 2022: 12वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरियां, 1000 से ज्यादा पदों पर करें यहां करें अप्लाई, जानें पूरा डिटेल

By आजाद खान | Published: March 12, 2022 12:15 PM2022-03-12T12:15:48+5:302022-03-12T12:19:57+5:30

RSMSSB Livestock Assistant भर्ती 2022: इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीक 17 अप्रेल 2022 है।

RSMSSB Rajasthan Subordinate And Ministerial Staff Selection Board Livestock Assistant Recruitment 2022 jobs for 12th pass apply than 1000 posts | RSMSSB Livestock Assistant भर्ती 2022: 12वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरियां, 1000 से ज्यादा पदों पर करें यहां करें अप्लाई, जानें पूरा डिटेल

RSMSSB Livestock Assistant भर्ती 2022: 12वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरियां, 1000 से ज्यादा पदों पर करें यहां करें अप्लाई, जानें पूरा डिटेल

HighlightsRSMSSB पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए भर्ती निकली है। इसमें कुल 1000 से भी ज्यादा पद खाली है। RSMSSB की इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।

RSMSSB Livestock Assistant Recruitment 2022 Notification: RSMSSB पशुधन सहायक भर्ती 2022 अधिसूचना को जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि लाइव स्टॉक असिस्टेंट की यह राज्य की सबसे बड़ी भर्ती है जिसके तहत कुल 1136 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पर ज्यादा जानकारी के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर भी जा सकते हैं और वहां से इस भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारियां ले सकते हैं। 

RSMSSB Livestock Assistant भर्ती 2022: कब से आप कर पाएंगे अप्लाई

Rajasthan Subordinate And Ministerial Staff Selection Board (RSMSSB)​ Livestock Assistant Recruitment 2022 Notification को 11 मार्च को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस पज के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे 19 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अगर हम इसकी आखिरी तारीख की बात करेंगे तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को केवल 17 अप्रेल तक का ही समय दिया गया है।  

RSMSSB Livestock Assistant भर्ती 2022: 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती के मुताबिक, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान या बागवानी कृषि, पशुपालन और जीव विज्ञान को लेकर पढ़ाई करने वाले 12वीं पास उम्मीदवार इसमें अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, गैर-टीएसपी क्षेत्रों के लिए 981 रिक्तियां और टीएसपी क्षेत्र के लिए 155 रिक्तियां है। 

RSMSSB Livestock Assistant भर्ती 2022: कितने उम्र वाले उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, क्या है फीस

RSMSSB Livestock Assistant भर्ती 2022 की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। वहीं जब फीस की बात की जाय तो सामान्य व क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के लिए 450 रुपए, नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 350 रुपए, राज्य के एससी व एसटी के लिए 250 रुपए शुल्क निर्धारित की गई है।

RSMSSB Livestock Assistant भर्ती 2022: ऐसे चेक करें अधिकारिक नोटिफिकेशन

इस भर्ती की अधिकारिक नोटिफिकेशन को देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। 
स्टेप 2. फिर आपको होमपेज पर नीचे की तरफ Latest News नाम के सेक्शन में जाना होगा। 
स्टेप 3. यहां पर मौजूद LIVESTOCK ASSISTANT EXAM 2022: Detailed Recruitment Advertisement वाले लिंक को क्लिक करना होगा। 

Note: चूंकि यहां लिंक बदलते रहते हैं इसलिए आप इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आधिकारिक नोटिस चेकर कर सकते हैं।

Web Title: RSMSSB Rajasthan Subordinate And Ministerial Staff Selection Board Livestock Assistant Recruitment 2022 jobs for 12th pass apply than 1000 posts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे