लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आदिवासी विकास परियोजनाओं के लिए 38 करोड़ रुपये मंजूर

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:58 IST

Open in App

जम्मू, सात नवंबर जम्मू-कश्मीर में आदिवासी मामलों के विभाग ने रविवार को चालू वित्त वर्ष के दौरान पुंछ जिले में 38 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में 12 'स्मार्ट' स्कूल, आदिवासी संग्रहालय एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना, दो दुग्ध ग्राम की स्थापना, 18 गांवों में सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा, मोबाइल डिस्पेंसरी, पर्यटन अवसंरचना का विकास तथा भेड़ फार्म और डेयरी फार्म शामिल हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि जिला पूंजीगत व्यय, सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी), आदिवासी कल्याण और जिले में युवा जुड़ाव पहल के तहत प्रगति की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में जनजातीय मामलों के विभाग के सचिव शाहिद इकबाल चौधरी द्वारा यह मंजूरी दी गई।

चौधरी ने विभागों से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती