लाइव न्यूज़ :

RRB NTPC CBT 2 Exam: आरआरबी-एनटीपीसी उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, परीक्षा को लेकर 65 विशेष ट्रेनों का परिचालन, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2022 22:32 IST

RRB NTPC CBT 2 Exam: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ''भारतीय रेलवे 9 और 10 मई को होने वाली आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए देश भर में 65 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाएगा।''

Open in App
ठळक मुद्देविशेष ट्रेनों के किराए का भुगतान करना होगा और कोई रियायत नहीं दी जाएगी।परीक्षा समाप्त होने के बाद घर जाने में मदद मिल सके।देश भर में 65 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

RRB NTPC CBT 2 Exam: कई उम्मीदवारों द्वारा अपने आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा केंद्रों के अपने गृह नगरों से दूर होने का मुद्दा उठाने के बाद, भारतीय रेलवे ने 9 और 10 मई को आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए देश भर में 65 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

इनमें से अधिकांश ट्रेनें आठ मई को चलेंगी ताकि विद्यार्थियों को सुबह उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और फिर परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें घर जाने में मदद मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को विशेष ट्रेनों के किराए का भुगतान करना होगा और कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ''भारतीय रेलवे 9 और 10 मई को होने वाली आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए देश भर में 65 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाएगा।'' इनमें से कुछ विशेष ट्रेनें गया-भिलाई, समस्तीपुर-कानपुर, सियालदह-गुवाहाटी, जबलपुर-नांदेड़, दरभंगा-मुजफ्फरपुर, अगरतला-दरभंगा, आगरा कैंट- पटना, वेरावल-बांद्रा, जयपुर-अमृतसर, जयपुर-इंदौर के बीच चलेंगी।

काकीनाडा से कुरनूल, कडप्पा-राजमुंदरी, काकीनाडा से मैसूर, कुरनूल-मैसूर, नरसापुर-सिकंदराबाद, सिकंदराबाद से एर्नाकुलम, विजयवाड़ा-नगरसोल, प्रयागराज से आनंदविहार, जबलपुर-निजामुद्दीन, दिल्ली-जम्मू तवी तक चलाई जाएंगी। इस अवधि के दौरान चलने वाली अन्य विशेष ट्रेनें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से जोधपुर, शालीमार से विजयवाड़ा, हटिया से विजयवाड़ा, त्रिवेंद्रम से चेन्नई, नरसापुर से त्रिवेंद्रम, मैंगलोर से हुबली, तिरुनेलवेल्ली से मैसूर, हुबली से नांदेड़ और मैसूर से एरानाकुलम तक हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट आरआरबीसीडीजीडॉटजीओवीडॉटइन पर वेतन स्तर 4 और 6 के लिए आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (एनटीपीसी) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 2) 2022 परीक्षा सिटी स्लिप जारी की थी।

उम्मीदवारों के बीच इसे लेकर हड़बड़ाहट थी कि उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में केंद्र आवंटित किए गए हैं। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बदलाव का अनुरोध किया था। एक उम्मीदवार ने खुद को तापस बताते हुए ट्विटर पर लिखा, ''मैंने एनटीपीसी परीक्षा के लिए कोलकाता आरआरबी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्होंने 10 मई को मुजफ्फरपुर बिहार में मेरी लेवल 4, सीबीटी 2 परीक्षा सीट आवंटित की, जो एक अलग राज्य में घर से 590 किमी दूर है। यह उम्मीदवारों के साथ अन्याय है। छात्रों के श्रम का सम्मान करें।''

एक अन्य उम्मीदवार, सौभिक विश्वास ने परीक्षा केंद्र में बदलाव की मांग करते हुए ट्वीट किया, ''कृपया आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 के लिए परीक्षा केंद्र बदलें। यह सभी के गृह राज्य में परीक्षा केंद्र को स्थानांतरित करने का एक विनम्र अनुरोध है।'' गौरतलब है कि 7,285 पदों के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 1,45,700 हैं। 

टॅग्स :भारतीय रेलAshwini Vaishnavभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां