लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा कोविड पॉजिटिव, सेल्फ आइसोलेशन में प्रियंका गांधी, चुनावी दौरे रद्द किए, देखिए वीडियो

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:21 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के संपर्क में आने के कारण उन्हें चुनावी दौरे रद्द करने पड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है।मैं कांग्रेस की विजय की प्रार्थना करती हूं।डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक पृथक-वास में रहूंगी।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा केकोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ऐहतियातन खुद को पृथक करते हुए असम और तमिलनाडु का प्रस्तावित चुनावी दौरा रद्द कर दिया है।

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कोविड-19 जांच में रॉबर्ट वाड्रा के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, हालांकि प्रियंका की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के संपर्क में आने के कारण उन्हें चुनावी दौरे रद्द करने पड़ रहे हैं।

प्रियंका ने टिवटर पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक पृथक-वास में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस की विजय की प्रार्थना करती हूं।’’ 

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, हालांकि प्रियंका और घर में मौजूद अन्य लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सौभाग्यवश उनके दोनों बच्चे इन दिनों घर पर नहीं हैं। वाड्रा ने कहा, ‘‘मुझमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं। प्रियंका और मैं पृथक-वास में हैं...आशा है कि हम जल्द ही सामान्य दिनचर्या में लौट आएंगे। आप लोगों के संदेशों और शुभकमानाओं के लिए आभार।’’

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकांग्रेसप्रियंका गांधीरॉबर्ट वाड्राविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह