बोकारो में डकैतों ने बंधक बनाकर लूटपाट की

By भाषा | Published: January 19, 2021 01:18 AM2021-01-19T01:18:53+5:302021-01-19T01:18:53+5:30

Robbers robbed and robbed in Bokaro | बोकारो में डकैतों ने बंधक बनाकर लूटपाट की

बोकारो में डकैतों ने बंधक बनाकर लूटपाट की

बोकारो, 18 जनवरी झारखण्ड के बोकारो जिले में दुगदा थाना क्षेत्र के हड़धोबा निवासी मोहम्मद शरीफ के घर रविवार की शाम सात से आठ की संख्या में डकैतों के एक दल ने धावा बोलकर पिस्तौल एवं धारदार हथियार की नोक पर नकदी एवं जेवरात समेत 50 हजार रुपये की सम्पत्ति लूट ली।

बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीशचंद्र झा ने बताया कि डकैतों ने पिस्तौल एवं घातक हथियार की नोक पर गृह स्वामी मोहम्मद शरीफ एवं उसके घर वालों को बंधक बना लिया और लगभग डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक उसके घर में लूटपाट की।

मोहमद शरीफ भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सेवानृवित्त कर्मचारी हैं।

सतीश चंद्र झा ने बताया कि डकैतों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Robbers robbed and robbed in Bokaro

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे